सुकरौली/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)।आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने भी अपनी पार्टी के द्वारा अधिक से अधिक सीट जीतकर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है।इसी क्रम में शुक्रवार को सुकरौली में विधान सभा कार्यालय के भव्य उदघाटन की तैयारिया पूरी हो गई हैं।इस कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर राजनेति कश्यप ने बताया कि कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही राजभर समाज की चौपाल का कार्यक्रम भी इसी तिथि पर सुनिश्चित किया गया है।जिसमे मुख्य अतिथि रमाशंकर राजभर राष्ट्रीय महासचिव सपा,विशिष्ट अतिथि राधेश्याम सिंह पूर्व राज्यमंत्री उ० प्र० उपस्थित रहेंगे।इसके अलावा विधान सभा अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव सहित आसपास क्षेत्रों के सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…