News Addaa WhatsApp Group

फाजिलनगर में बीजेपी और सपा उम्मीदवारों के समर्थकों में मारपीट, पढ़े पूरी खबर!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 1, 2022  |  5:01 PM

4,978 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फाजिलनगर में बीजेपी और सपा उम्मीदवारों के समर्थकों में मारपीट, पढ़े पूरी खबर!

फाजिलनगर/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए गहमागहमी जारी है. विधानसभा चुनाव में न केवल जुबानी जंग देखने को मिल रही है, बल्कि विरोधी एक-दूसरे से मारपीट करने पर भी अमादा हो गए हैं. मंगलवार को जिले के फाजिलनगर विधानसभा में बीजेपी और सपा उम्मीदवारों के समर्थकों में जमकर मारपीट हुई वही कुछ लग्जरी गाड़िया भी क्षतिग्रस्त की गई है। घटना विसुनपुरा थाना क्षेत्र के खलवा पट्टी में हुई जब सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य और बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा के समर्थक आमने-सामने आ गए.।

आज की हॉट खबर- परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के...

बताते चले की चरण-दर-चरण सियासी सरगर्मी तेज होती जा रही है. फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के खलवा पट्टी में भाजपा और सपा समर्थक एक-दूसरे से भिड़ गए और दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई है. इस बवाल के दौरान कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं और कुछ लोगों को चोटें भी आईं हैं. दोनों ही दलों ने एक दूसरे पर पथराव और मारपीट का आरोप लगाया है.

सपा के प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों का आरोप है कि बीजेपी समर्थकों ने उनके काफिले पर हमला की. उधर, दूसरे पक्ष का आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा के समर्थकों के काफिले पर सपा समर्थकों द्वारा हमला की गई. दोनों दलों द्वारा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है.

इस घटना की जानकारी के लिये सीओ तमकुहीराज से सम्पर्क किया गया,लेकिन बात नही हुई,वही प्रभारी निरीक्षक विसुनपुरा का मोबाइल नाट रिचेबल बता रहा था, जिससे घटना की विस्तृत जानकारी नही हो पाई है।

यहाँ देखे वीडियो!

संबंधित खबरें
परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 
परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर के बालेश्वर चौराहे पर मेडीकल स्टोर…

“काकोरॉच प्रकरण” पर गरजे भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू, बोले- देश विरोधी साजिशें कभी नहीं होंगी कामयाब
“काकोरॉच प्रकरण” पर गरजे भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू, बोले- देश विरोधी साजिशें कभी नहीं होंगी कामयाब

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर चर्चित “काकोरॉच प्रकरण” को लेकर भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू…

रास्ते में गिरी ट्रक की नंबर प्लेट, दुरुपयोग की आशंका पर मालिक पहुंचा थाने
रास्ते में गिरी ट्रक की नंबर प्लेट, दुरुपयोग की आशंका पर मालिक पहुंचा थाने

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के मुकुन्दपुर निवासी एक ट्रक मालिक ने अपने वाहन की…

थाना समाधान दिवस में दो मामले का निस्तारण 
थाना समाधान दिवस में दो मामले का निस्तारण 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking