Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार• UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई
Advertisement

सुरक्षा को लेकर विद्यालय में बच्चियों को किया गया जागरूक

अनिल पाण्डेय
Dec 24, 2024, 6:23 PM IST • अब तक 439 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

बोदरवार/कुशीनगर। स्थानीय ग्राम सभा में स्थित पंचायत ज्ञान ज्योति इंटरमीडिएट कालेज के परिसर में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कप्तानगंज थाना की महिला एसआई द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर जानकारी दी गई I और आपातकालीन सेवाओं के बारे में भी जानकारी देते हुए बच्चियों को स्वावलंबी बनने पर बल दिया गया I

ज्ञात हो, कि 24 दिसंबर मंगलवार के दिन थाना कप्तानगंज पर तैनात महिला एसआई उपासना चतुर्वेदी द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बोदरवार में स्थित पंचायत ज्ञान ज्योति कन्या इंटरमीडिएट कालेज के परिसर में पहुंच कर विद्यालय की बच्चियों को सुरक्षा के प्रति विशेष जानकारी देते हुए बताया गया I कि बिद्यालय आते जाते समय आप लोगों के साथ रास्ते में अथवा कहीं पर गलत व्यवहार होने की संभावना अगर दिख रही हो तो उसे तत्काल अपने माता – पिता सहित शिक्षकों को इसकी जानकारी देनी चाहिए I तथा तुरंत महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 तथा 112 पर भी काल करने पर पुलिस का सहयोग तत्काल मिलने की बात कहते हुए बच्चियों को महिला सुरक्षा के विषय की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया I

Advertisement

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती शोभा त्रिपाठी, महिला कांस्टेबल निशा गौण, कांस्टेबल प्रमोद रंजन, लिपिक बाके लाल निगम, मोहम्मद तहसीन, प्रवीण त्रिपाठी, मानवेंद्र प्रसाद चौधरी, कुरैशा बेगम, देवानंद गौतम, प्रेम सागर आदि विद्यालय परिवार उपस्थित रहा I

अनिल पाण्डेय

प्रभारी बोदरवार, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #बोदरवार
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi