तुर्कपट्टी/कुशीनगर । तमकुही विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय कुरमौटा में शिक्षकों व ग्राम वासियों के सहयोग से स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत और हरित भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत बनाने का संकल्प लिया गया।
विद्यालय में स्वच्छता से सम्बंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये।कुशीनगर एयरपोर्ट के अभियंता कृष्ण कुमार सिंह एवं उनके सहयोगियो की ओर से बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजबहादुर सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्राशिसं के ब्लाक मंत्री देवेंद्र ओझा, नोडल शिक्षक रामाश्रय वर्मा, नीति मौर्या, पार्वती देवी, मीरा देवी, सोनमती, बसंती देवी, जितेंद्र कुमार यादव , हरमून प्रसाद, माधुरी देवी, कांता सिंह, भीष्म, माली ,पुजारी पांडे, कमलेश, गिरधारी आदि मौजूद रहे।
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…
हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…
हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…