News Addaa WhatsApp Group Join करें

श्रावण मास शुरू होने से पूर्व देखा शिव मंदिर की व्यवस्था, दिया निर्देश 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 7, 2025  |  8:32 PM

170 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
श्रावण मास शुरू होने से पूर्व देखा शिव मंदिर की व्यवस्था, दिया निर्देश  WhatsApp
Responsive image

रामकोला, कुशीनगर ।श्रावण मास में शिव मंदिर में आने वाले शिव भक्तों को कोई असुविधा न हो इसलिए शुरू होने से पांच रोज पूर्व सोमवार को सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश फूलबदन कुशवाहा प्राचीन शिव मंदिर अमवा धाम पहुंचे और मंदिर के निरीक्षण उपरांत व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल कर संबंधित को जरुरी आवश्यकताओं की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया।

आपके लिए और..- हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की...

श्री कुशवाहा ने साथ मौजूद रहे उपजिलाधिकारी कप्तानगंज विनोद कुमार गुप्ता व अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी को निर्देशित करते हुए कहा कि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल, शौचालय एवं स्नान घर का निर्माण तथा मंदिर परिसर की साफ -सफाई एवं इंटरलॉकिंग कार्य, सीसीटीवी कैमरा के साथ ही प्रकाश की व्यवस्था पवित्र मास सावन शुरू होने से पहले से पूरा हो जाय। श्रवण मास में मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने व रात्रि गस्त के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता से कहा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोहर गुप्ता, समाजसेवी दीपक तुलस्यान, विकास प्रजापति, सभासद प्रतिनिधि जनार्दन यादव, पूर्व प्रधान अमवा छोटे यादव,राजेश यादव आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking