रामकोला/कुशीनगर। त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन कर कर्मचारियों एवं अधिकारियों में कार्यस्थल को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।
चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि “स्वच्छता केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए ही आवश्यक नहीं बल्कि यह कार्यक्षमता को भी बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि मिल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि अपने कार्यस्थल को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने कर्मचारियों को नियमित सफाई की आदत डालने की सलाह दी और सभी के सहयोग की सराहना की। चीनी के कर्मियों ने स्वच्छता पखवाड़ा के जरिए यह संदेश दिया कि स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन और बेहतर वातावरण की कुंजी है। कार्यक्रम के जरिए कर्मचारियों ने कार्यालय कक्षों, उत्पादन क्षेत्रों, कैंटीन और आस-पास के परिसर की सफाई की। इस अवसर पर मुख्य रसायनज्ञ , मुख्य अभियंता समेत अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और परिसर की सफाई की।
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…
बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…
बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…