News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज : पिता के हत्यारे कलयुगी तीनों पुत्र गिरफ्तार पैसे के बंटवारे को लेकर ईट से मार कर किया था हत्या

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 19, 2025  |  6:29 PM

202 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : पिता के हत्यारे कलयुगी तीनों पुत्र गिरफ्तार पैसे के बंटवारे को लेकर ईट से मार कर किया था हत्या

तमकुहीराज : पिता के हत्यारे कलयुगी तीनों पुत्र गिरफ्तार

आपके लिए और..- तमकुहीराज में आज रात गूंजेगा महावीरी अखाड़े का डंका, 14...

पैसे के बंटवारे को लेकर ईट से मार कर किया था हत्या

कुशीनगर । मंगलवार को तमकुहीराज थाना क्षेत्र में तीन कलयुगी पुत्रों ने अपने पिता को जमीन और पैसे को लेकर ईट से प्रहार कर हत्या कर दिया था,वही शव को छोड़कर फरार हो गए थे,लेकिन त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस ने तीनों आरोपी पुत्रों को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्यवाही में जुटी हैं।

जानकारी रहे कि दिनांक 18.02.2025 को थाना तमकुहीराज क्षेत्रान्तर्गत अनीस अंसारी पुत्र स्व0 हलीम अंसारी निवासी भटवलिया न0 02 उम्र करीब 55 वर्ष का अपने पुत्रों कमरुद्दीन ,मेहमदी , सैयद अंसारी से जमीन के बेचे हुए रुपयों के बटवारे को लेकर वाद-विवाद के दौरान तीनों पुत्रो के द्वारा अपने पिता के साथ मार पीट की गयी व सिर में ईट मार कर घायल कर दिया। घायल अनीस अंसारी को परिवार जनों द्वारा सीएचसी तमकुहीराज में ले जाया गया जहां ईलाज दौरान मृत्यु हो गयी। प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर थाना तमकुहीराज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगणों कमरुद्दीन , मेहमदी सैयद अंसारी पुत्रगण अनीस अंसारी निवासी भटवलिया नं0 2 थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बताते चले कि गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार शर्मा थाना तमकुहीराज,चौकी प्रभारी तमकुहीराज संदीप सिह ,उप निरीक्षक मृत्युन्जय सिंह ,हेड कांस्टेबल परमहंस सिह ,आरक्षी मोहित उपाध्याय ,आरक्षी सचिन विश्वकर्मा शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी
हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी

हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking