News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुही: एक वर्ष में ही टूट गई जिला पंचायत की सड़क, ग्रामीणों ने की डीएम से शिकायत

सुनील नीलम

Reported By:

Sep 9, 2024  |  6:46 PM

197 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुही: एक वर्ष में ही टूट गई जिला पंचायत की सड़क, ग्रामीणों ने की डीएम से शिकायत WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । तमकुही के विकास खंड के ग्राम पंचायत पगरा पड़री में महंथ मेमोरियल विद्यालय से चाफ रजवाहा की पटरी होते हुए एनएच 28 के लबनिया चौराहा तक जाने वाली सड़क निर्माण के एक वर्ष में ही टूटने लगी है। ग्रामीणों ने ठीकेदार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा डीएम को शिकायती पत्र सौंप कार्रवाई की मांग की है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

समाधान दिवस में डीएम को सौंपे पत्र में नौगांवा गांव के ग्रामीणों ने लिखा है कि उक्त सड़क जिला पंचायत से वर्ष 2023-24 में निर्मित हुआ। जिस पर किसी भारी वाहन आदि का आवागमन नहीं होता है। परन्तु निर्माण के समय ठीकेदार द्वारा मानक का ध्यान न रखने व सरकारी धन का दुरुपयोग करने के कारण उक्त सड़क एक वर्ष के भीतर ही बुरी तरह टूट गई है। सड़क पर गिट्टियां बिखर जाने से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गये है। जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रवींद्र तिवारी, अनिल प्रताप सिंह, आत्मा पटेल, संजय सिंह, विद्याधर कुशवाहा, फतेह बहादुर उर्फ पप्पू कुशवाहा, प्रधान रमेश गुप्ता आदि ने सड़क निर्माण के गुणवत्ता की की जांच करवा कर ठीकेदार के विरुद्ध कार्यवाही करने व जनहित में उक्त सड़क का पुनः निर्माण में कराने की मांग की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking