News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुही: राज्यस्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल

सुनील नीलम

Reported By:

Feb 12, 2023  |  7:03 PM

1,021 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुही: राज्यस्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल WhatsApp
Responsive image

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। तमकुही विकासखण्ड के बसडीला पांडेय में राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल एन ई रेलवे गोरखपुर तथा छपरा के बीच खेला गया ।जिसमें एन ई रेलवे गोरखपुर ने छपरा को हरा कर कप पर कब्जा कर लिया।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

तीन सेट के फाइनल मुकाबले में एन ई रेलवे ने पहला सेट 15-9 से जीत लिया।दूसरे सेट में एन ई रेलवे ने काफी संघर्ष के बाद 17-15 से जीत कर कप अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को ट्राफी तथा इक्कीस हजार रुपये नगद तथा उपविजेता टीम को ट्राफी तथा पन्द्रह हजार रुपये नगद का पुरस्कार दिया गया। एन ई रेलवे के खिलाड़ी सौरभ को मैन आफ द सीरीज तथा छपरा के कल्लू को मैन आफ द सीरीजी का पुरस्कार दिया गया।

इसके पूर्व रविवार की दोपहर को पहले सेमीफाइनल मैच में छपरा ने कुरुक्षेत्र हरियाणा को पांच सेटों के मुकाबले में तीन-एक से हराकर फाइनल में जगह बनाया।दूसरे सेमीफाइनल मैच में एन ई रेलवे गोरखपुर की टीम ने पांच सेट के मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आगरा को तीन-शून्य से हराकर फाइनल में पहुंच गया। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन फाजिलनगर के विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा तथा बसपा नेता इलियास अंसारी ने संयुक्त रूप से किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने ने कहा कि जनपद के विभिन्न इलाकों में वालीबाल की प्रतियोगिता का आयोजन होना भविष्य के लिए अत्यंत सुखद है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के युवकों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा।फाइनल मैंच में मन्टोश तथा नर्वदा राय ने निर्णायक तथा विनय यादव तथा महेंद्र शर्मा ने कमेंट्रेटर की भूमिका निभाई।प्रतियोगिता के आयोजक डॉ सत्येन्द्र पाण्डेय ,ओमप्रकाश पाण्डेय,पवन सिंह ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

इस दौरान अजय नाथ त्रिपाठी, सन्तोष तिवारी,भाजपा नेता राकेश जायसवाल,कस्तूर चन्द्र जायसवाल,डॉ राणा प्रताप यादव,डॉ प्रदीप प्रजापति,चन्द्रजीत यादव,मधुसूदन मिश्र आफताब आलम दयाशंकर पांडेय,फिरोज अंसारी,आबिद अली आदि सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार

मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…

पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत
पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत

हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…

कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया
कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया

कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking