खड्डा/कुशीनगर। राष्ट्रीय इन्टरमीडिएट कालेज भुजौली प्रमुख में आयोजित मांगलिक प्रस्थान पर्व एवं आशीर्वचन समारोह आयोजित कर इण्टर के छात्रों की बिदाई की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विवेकानंद पाण्डेय रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देखकर सभी का मन भाव विभोर हो गया।
कार्यक्रम में मां सरस्वती के पूजन अर्चन के बाद मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक विवेकानंद पान्डेय ने कहा कि सफलता के लिए कठोर परिश्रम एवं लक्ष्य निर्धारण करना आवश्यक है। परिश्रम व अनुशासन ही सफलता का मूल मंत्र है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डा. निलेश मिश्र ने परीक्षा के लिए उपयोगी सुझाव देते हुए मोबाइल के सकारात्मक प्रयोग पर बल दिया। प्रख्यात साहित्यकार डा. रविकेश मिश्र ने छात्रों को समय के साथ चलने पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रधानाचार्य शैलेन्द्र दत्त शुक्ल ने कहा कि परीक्षा में धैर्य की आवश्यकता है। जिला विद्यालय निरीक्षक रविन्द्र सिंह ने कहा कि मेरिट पर ध्यान न देकर केवल लक्ष्य पर जोर दे। विशिष्ट अतिथि के रुप मे मौजूद ब्लॉक प्रमुख खड्डा शंशाक दूबे ने बच्चों के सफलता की कामना की। प्रधानाचार्य देवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अतिथियों को अंगवस्त्र देकर आभार जताया।
इस अवसर पर समाजसेवी विजय पान्डेय, प्रधानाचार्य अश्विन कुमार पान्डेय, प्रधानाचार्या डा. सुनीता पान्डेय, प्रवन्धक मनोज शर्मा, प्रधानाचार्य गोविंद मिश्र, प्रधानाचार्य आर.एन मिश्र, प्रधानाचार्य अवधेश पान्डेय, राजू तुलस्यान, राघव शरण मिश्र ने भी संबोधित किया। अयोध्या सिंह, रामानुज मिश्र, गिरीजेश मल्ल, निर्भय मिश्र, अभिषेक मिश्र आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर, । जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य…
धड़ल्ले से होता है गर्भपात, विभाग मौन तुर्कपट्टी/कुशीनगर । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुबेरस्थान के…
कुशीनगर। जिले के नगर पालिका हाटा क्षेत्र में कथित अवैध वसूली का मामला अब…
कुशीनगर। डिजिटल इंडिया के इस दौर में साइबर अपराधी लगातार नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों…