News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज : चार दिनों से मृत पड़ी है नीलगाय,दुर्गंध से ग्रामीण हकलान तमकुहीराज तहसील के ग्राम पथराव का मामला

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 18, 2025  |  9:55 PM

258 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : चार दिनों से मृत पड़ी है नीलगाय,दुर्गंध से ग्रामीण हकलान तमकुहीराज तहसील के ग्राम पथराव का मामला WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा पथराव में घनी आबादी के पास झाड़ी में चार दिनों से नीलगाय मृत अवस्था में पड़ी हुई है,जिसके दुर्गंध से संक्रमित बीमारी फैलने की आशंका ग्रामीणों ने जताया है,ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के वाबजूद भी जवाबदार मौन हैं,जिससे लोगो में आक्रोश बना हुआ है।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

प्राप्त जानकारी के मुताबिक तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम पथराव में आज चार दिनों पूर्व से एक नीलगाय घनी आबादी के बीच झाड़ी में मृत अवस्था में पड़ी है,जिसके दुर्गंध से आसपास के रहने वाले लोगों को काफी कठिनाईयों से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय ग्राम सभा निवासी हीरा गोड, मलेश्वर गोड, उमेश मिश्रा ,बृजराज मिश्र ,पंकज मिश्रा , इन निवासियों के टोला के पीछे झाड़ी है जिस झाड़ी के अंदर नीलगाय की मृत्यु हो गई है । चार दिन गुजर गए हैं, जब नील गाय की शव दुर्गंध देना शुरू किया है,तब स्थानीय लोगों को मालूम हुआ,जिसकी सूचना जवाबदारों तक पहुंचाई गई है,लेकिन समाचार लिखते समय तक नीलगाय को दफनाने की बंदोबस्त नहीं हो पाया हैं।

क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक मिश्र ने इस संवाददाता से बताया कि दुर्गंध से संक्रमित बीमारी फैलने की आशंका जताई जा रही हैं,जवाबदार लोगो को सूचित किया गया है,लेकिन अबतक कोई बंदोबस्त नहीं होने से स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश बना रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking