News Addaa WhatsApp Group Join करें

हनुमानगंज थाना क्षेत्र में हो रहा बालू खनन, शिकायत कर्ता ने एसडीएम को दिया शिकायती पत्र

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 18, 2025  |  9:26 PM

237 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज थाना क्षेत्र में हो रहा बालू खनन, शिकायत कर्ता ने एसडीएम को दिया शिकायती पत्र WhatsApp
Responsive image
  • हनुमानगंज थाना क्षेत्र में बालू खनन की शिकायत पहुंची एसडीएम के पास 

खड्डा, कुशीनगर। कुशीनगर जनपद के खड्डा तहसील क्षेत्र में बालू का अवैध खनन बदस्तूर जारी है। इसकी शिकायत करते हुए एक व्यक्ति खुद एसडीएम खड्डा के पास पहुंचा। एसडीएम ने हनुमानगंज थानाध्यक्ष को बालू खनन के बावत जांच एवं आवश्यक कार्रवाई को निर्देशित किया है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधी छपरा गांव निवासी महंथ यादव ने एसडीएम खड्डा मोहम्मद जफर को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि हनुमानगंज थाना क्षेत्र में थाने के बगल स्थित रोड़ से प्रति दिन रात के अंधेरे में बालू का अवैध खनन कर ट्रैक्टर- ट्रालियों से परिवहन किया जा रहा है लेकिन बिना रोक-टोक धड़ल्ले से कारोबारी अपने मंसूबे में सफल होकर बालू खनन करा मोटा पैसा कमा रहे हैं। शिकायती पत्र में यह भी लिखा है कि बीते 8 जुलाई की रात अवैध रूप से बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली को ग्रामीणों ने रोका और हनुमानगंज पुलिस को सूचना दी, तत्कालीन थानाध्यक्ष ने उनके विरुद्ध चालान की कार्रवाई की, लेकिन कारोबारियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उसके अगले दिन से पुनः धड़ल्ले से बालू खनन कर उसे ऊंचे दामों में बेच रहे हैं।

शिकायत कर्ता ने बालू खनन कराने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। एसडीएम ने शिकायती पत्र को हनुमानगंज थानाध्यक्ष को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking