News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: दीवान जी का रौब…सोशल मीडिया पर बेनकाब – दीवान जी! थोड़ा समझिए तो.. वीडियो वायरल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 25, 2025  |  10:55 AM

272 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: दीवान जी का रौब…सोशल मीडिया पर बेनकाब – दीवान जी! थोड़ा समझिए तो.. वीडियो वायरल
  • तमकुहीराज थाना पर तैनात दीवान जी मामला

कुशीनगर । हक छीनने वाले समझते,हैं कि वह जीत गए, लेकिन वक्त की अदालत में हर पाप का हिसाब तय होता है यह कहावत आप सभी सुने अवश्य होगे। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बारह घंटे से एक वीडियो वायरल होकर धूम मचाई है। मामला तमकुहीराज थाना क्षेत्र के दाहूगंज बाजार का बताया जा रहा है,एक व्यक्ति अपने बन रहे नवीन मकान में जंगला,चौखट के कार्य के लिए लकड़ी पिकप वाहन से लेकर अपना घर आ रहा था कि दाहूगंज बाजार में तमकुहीराज थाना के चर्चित दिवान जी उससे भीड़ गए,कारण जो भी हो उक्त व्यक्ति द्वारा अपनी मौलिक अधिकारों की गुहार लगातार लगाई जा रही थी,मौके पर काफी भीड़ इक्कठा हो चला और थोड़े समय के लिए सड़क अवरुद्ध भी गया,जागरूक लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। लेकिन उक्त चर्चित दिवान लाल मोहन चौहान की कार्यशैली ने सोशल मीडिया पर पुलिस की छबि के पर एक बार सवालिया निशान खड़ा कर दिया। …दीवान जी थोड़ा समझिए तो।

आपके लिए और..- कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का...

मिली जानकारी के मुताबिक तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम मुन्नीपट्टी निवासी लल्लू कुमार पुत्र योगेंद्र शर्मा ने अपने बन रहे घर में जंगला लगाने के लिए लकड़ी की चिराइ कराकर दाहूगंज बाजार में पहुंचा था तभी वही चर्चित दिवान लाल मोहन चौहान पहुंच गए । प्रत्यक्षदर्शीयो के अनुसार दीवान जी उक्त लकड़ी की जाँच पड़ताल में जुट गए और भौकाल बनाकर युवक को गेयर में लेने का प्रयास किये पहले तो युवक ने शालीनता से सब कुछ बताया लेकिन साहब का टार्चर बढ़ता जा रहा था फिर क्या था लडके का धैर्य जबाब दे गया और जो भी मन में आया सब सुना दिया। लोगो के बिच बचाव से मामला शांत हुआ और लड़का थाने के बजाय अपने घर गया। आप आगे क्या हुआ उक्त वीडियो में देख सकते हैं।

बाहर हाल लल्लू कुमार द्वारा अपनी मौलिक अधिकार की गुहार उक्त दीवान जी को समझ में नहीं आया,और उन्होंने एक बार फिर पुलिस की छबि पर सवालिया निशान खड़ा कर दिए। अब देखना शेष है कि अपनी कार्यशैली के लिए आम लोगों के दिलों पर राज करने वाले एसपी कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र का वायरल हो रहे वीडियो क्लिप पर एक्शन क्या होता हैं..?

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking