News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना : 1 करोड़ 28 लाख रुपये की अवैध गांजा बरामद,दो अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार कंटेनर ट्रक में छिपा कर जा रही थी अवैध गांजा की खेप

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 25, 2025  |  6:03 PM

284 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना : 1 करोड़ 28 लाख रुपये की अवैध गांजा बरामद,दो अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार कंटेनर ट्रक में छिपा कर जा रही थी अवैध गांजा की खेप WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

कुशीनगर । एसपी कुशीनगर के नेतृत्व में लगातार अवैध कारोबारियों की कमर कुशीनगर पुलिस तोड रही है,इस क्रम में शुक्रवार को कोतवाली पडरौना पुलिस टीम ने बासी पुलिस चौकी के पास से एक कंटेनर ट्रक में छिपा कर ले जाई जा रही मादक पदार्थ की खेप के साथ दो अंतर प्रांतीय तस्करों को दबोचा है,बरामद अवैध गांजा मय कंटेनर ट्रक की कीमत अनुमानित एक करोड़ अठाईस लाख रुपए बताए जा रहे हैं।

बता दे कि कोतवाल पडरौना हर्षवर्धन सिंह को जरिए मुखबिर यह सूचना हाथ आई कि मादक पदार्थ के अंतर प्रांतीय तस्कर एक कंटेनर ट्रक में अवैध गांजा को छिपा कर बिहार के तरफ ले जा रहे हैं। सूचना पर विश्वास कर प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक रवि भूषण सिंह,चौकी प्रभारी बासी नागेंद्र चौहान,हेड कांस्टेबल विजय किशोर सिंह,हेड कांस्टेबल दीपू कुंवर,आरक्षी चंदन यादव,आरक्षी अंकुर सिंह,आरक्षी नरेंद्र यादव की टीम द्वारा पुलिस चौकी बांसी के पास चेकिंग शुरू किया गया। तभी एक ट्रक कन्टेनर संख्या HR38V2465 से तस्करी कर ले जायी जा रही कुल 565 किग्रा अवैध गांजा के साथ दो शातिर गांजा तस्करों साबिर अंसारी पुत्र ढोड़ा अंसारी निवासी ग्राम बेतवनिया थाना चनपटिया जिला बेतिया पश्चिमी चम्पारण बिहार तथा विपिन कुमार पुत्र विश्वनाथ राम निवासी ग्राम चौबे टोला थाना चनपटिया जिला बेतिया पश्चिमी चम्पारण बिहार को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना को0 पडरौना पर मु0अ0सं0 412/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

बोली पुलिस!

इस सराहनीय कार्य के विषय में जब प्रभारी निरीक्षक पडरौना हर्षवर्धन सिंह बात चीत किया तो उन्होंने बताया कि पूछताछ मे अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि इनका एक संगठित गिरोह है, जिसमे ये लोग अलग- अलग राज्यों से अवैध गांजा की तस्करी कर ट्रक आदि मे छिपाकर बिहार राज्य ले जाते है तथा वहां से इन गांजा को मांग के अनुसार अलग अलग जगहों पर बेच देते है, जिससे अधिक धन अर्जित करते है। पकड़े गए लोगों से कुछ इनपुट हाथ आए हैं, उस पर भी पुलिस अपना कार्य कर रही है,उपरोक्त धंधे में जो भी संलिप्त आयेंगे उनके भी विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही होगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking