तमकुहीराज,कुशीनगर । स्थानीय विकास खंड में रविवार को कोटेदार संघ की बैठक हुई। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विभूति पाठक और जिला संजोयक रामनरेश दुबे की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संगठन की मजबूती और भावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में संगठन के नए पदाधिकारियों का चुनाव मत पत्र के जरिए कराया गया कुल मत अस्सी पड़ा वही चालीस मत पंकज राय को मिला वही चौबीस मत अरविंद पाठक को मिला जिसमें पंद्रह मत धर्मेंद्र यादव को मिला। जिससे दो प्रत्यासियो को हार का सामना करना पड़ा जिसमें पंकज राय को को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। अन्य पदों पर अरविंद पाठक ब्लॉक कार्यकारणी अध्यक्ष ,उपेंद्र पांडेय को उपाध्यक्ष, सुरेंद्र यादव उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश गुप्ता उपाध्यक्ष, अशोक गुप्ता उपाध्यक्ष, त्रिभुवन सिंह महासचिव , ओम प्रकाश प्रसाद कोषाध्यक्ष ,दिनेश गुप्ता सचिव,अनूप गुप्ता सचिव,अजीत राय सचिव,सर्वजीत कुशवाहा सचिव,मुकेश चौबे मीडिया प्रभारी और चंद्रभान निगम को मीडिया प्रभारी वही इंद्रजीत को प्रवक्ता को नियुक्त किया गया।
जिला संयोजक रामनरेश दुबे व जिलाध्यक्ष विभूति पाठक ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि कोटेदारों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए संगठन हमेशा तत्पर रहेगा।बैठक में कोटेदार संघ के अनेक सदस्य उपस्थित रहे और नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…
शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…
कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…