News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: पिता पुत्र का रिश्ता हुआ शर्मसार,तीन पुत्रों ने ईट से कुच कर पिता की किया हत्या

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 18, 2025  |  5:04 PM

150 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: पिता पुत्र का रिश्ता हुआ शर्मसार,तीन पुत्रों ने ईट से कुच कर पिता की किया हत्या
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के कस्बा तमकुही में कलयुगी पुत्रों ने अपने ही पिता को ईट से कुच कर हत्या कर दिया, जमीन बेचने से संबंधी मामले से नाराज पुत्रों ने दिया है घटना का अंजाम। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया है।
 मिली जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड नंबर 11 वैष्णव नगर में नाराज तीन पुत्रों ने अपने ही पिता को हत्या कर शव को छोड़  कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में ले लिया है। इस घटना को लेकर  आम लोगों को कलयुग की प्रभाव की चर्चा जोरो पर सुनने को मिल रहा हैं। रिश्ते को तार तार करने वाली इस घटना में पिता अनीस पुत्र हलिम 55 को उसके बेटो ने जमीन बेचने पर नाराजगी जाहिर करते हुए मारना पीटना शुरू कर दिया। बेटो के मारपीट का जब पिता अनीस ने विरोध किया तो बेटे उग्र हो गए। उन्होंने उसके सिर पर ईंट से प्रहार करना शुरू कर दिया। बेटो के ईंट के प्रहार से अनीस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो मौके पर लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची तमकुहीराज पुलिस शव को कब्जे में लेकर सीएचसी तमकुहीराज पहुंची। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 बोले प्रभारी निरीक्षक निरीक्षक अमित कुमार शर्मा! 

इस संबंध में जब प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अमित कुमार शर्मा से इस संवाददाता ने बात किया  तो
उन्होंने बताया कि आरोपियों के धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आपके लिए और..- कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking