News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुदामा के प्रति श्रीकृष्ण का प्रेम आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी है: राधेश्याम शास्त्री 

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Feb 18, 2025  |  7:32 PM

221 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुदामा के प्रति श्रीकृष्ण का प्रेम आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी है: राधेश्याम शास्त्री  WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। कप्तानगंज विकास विकास खंड क्षेत्र में पकड़ी में स्थित शुभ वाटिका मैरेज हॉल मे चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन मंगलवार को श्रीकृष्ण-सुदामा मित्रता की कथा सुनायी गई। अयोध्या धाम के सुप्रसिद्ध कथावाचक राधेश्याम शास्त्री ने कहा कि श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता समाज के लिए अनुकरणीय है। श्रीकृष्ण लीला के अलग-अलग चरित्र का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा की सुदामा के प्रति श्रीकृष्ण का प्रेम आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी है।उन्होंने कहा कि गुरु से कपट व मित्र से चोरी नहीं करनी चाहिए।आज जब भाई-भाई के खून का प्यासा हो जा रहा है ऐसे में श्रीकृष्ण और सुदामा के बीच भाव विह्वलता समाज के लिए प्रेरणादायक है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

उन्होंने कहा किसुदामा कितनी दीनता में जी रहा थे उसके लिए एक दाना भी जुटाना पाना बड़ा कठिन था।और कृष्ण के लिए तीन लोक का साम्राज्य देना भी कठिन नहीं था। इसलिए कृष्ण ने सुदामा पर उपकार कर दिया।सत्संग से दुर्लभ मानव योनि को मोक्ष मिल जाता है।भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण और सुदामा चरित्र का मंचन देख भक्तों की आंखे नम हो गईं। भागवत कथा के समापन के पश्चात आरती और भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

इस दौरान आनन्द सिंह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पकड़ी,ग्राम प्रधान शर्मिला सिंह,पूर्व ग्राम प्रधान विजय प्रताप सिंह,समाजसेवी मनीष मध्देशिया आदि लोग आए हुए लोगों का स्वागत किए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking