News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: एक निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही से बच्चे की मौत का आरोप,अस्पताल हुआ सील

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 27, 2023  |  9:15 PM

119 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: एक निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही से बच्चे की मौत का आरोप,अस्पताल हुआ सील WhatsApp
Responsive image

तमकुहीराज/कुशीनगर। स्थानीय कस्बा में स्थित एक निजी अस्पताल पर इलाज के क्रम लपरवाही से बच्चे की मौत का आरोप परिजनों द्वारा लगाया जा रहा है, देर शाम अस्पताल को सील कर दिया गया है।आगे की कार्यवाही जारी है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

बताते चले की तमकुहीराज नगर पंचायत अन्तर्गत बाल गोपाल हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाही से बच्चे की मौत का आरोप परिजनों द्वारा लगाया जा रहा है।तहसील प्रशासन, सीएचसी प्रभारी निरीक्षक तथा तमकुहीराज पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल को सील कर दिया गया है। जानकारी रहे की तहसील तमकुहीराज क्षेत्र के ग्राम धुरिया इमलिया के निवासी गोपाल यादव के जुड़वा बच्चों का विगत कई दिनों से उक्त अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को अस्पताल के चिक्तासको द्वारा दोनो जुड़वे बच्चो को अपने यहां से गोरखपुर इलाज के लिए रेफर किया गया,जिसमे एक बच्चे की रास्ते में गोरखपुर ले जाते समय मौत हो गई। परिजन ईलाज में लापरवाही का गम्भीर आरोप लगाए है। जैसे ही मौत की खबर सार्वजनिक हुआ
आसपास के लोगों की भारी भीड़ अस्पताल के बाहर जुट गई है। मामला देरशाम शुक्रवार का है। खबर लिखे जाने तक क्या लापरवाही अस्पताल के जबाबदारो द्वारा किया गया है,इसका तथ्य सामने नही आया है।

उप जिलाधिकारी तमकुहीराज बोले:

इस विषय में जब उप जिलाधिकारी तमकुहीराज विकाश चंद्र से बात किया गया तो उन्होंने बताया की परिजन ने शिकायत किया की मेरे जुड़वे बच्चे उक्त अस्पताल में भर्ती थे,जिसमे एक की मौत हो गई है,परिजनों का आरोप है अस्पताल मानक विहीन चल रहा है,लापरवाही से बच्चे की मौत हुई है।

शिकायत पर मेरे द्वारा तहसीलदार तमकुहीराज,प्रभारी निरीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज को मौके पर भेजा गया, जहा कोई भी डाक्टर नही मिला,उपस्थित लोगो ने कोई असपताल के विषय में आवश्यक कागजात नहीं दिखाए,असपताल का रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में बताया गया। अस्पताल मानक के अनरूप नही देखने को नही मिला। जिसके मद्देनजर अस्पताल को सीज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। लापरवाही के आरोप के विषय में जांच की जा रही है की लापरवाही के कारण क्या है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking