News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मतदाता सूची में पंजीकरण कराने का विशेष अभियान 27 अक्तूबर से 09 दिसंबर तक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 28, 2023  |  8:20 AM

150 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मतदाता सूची में पंजीकरण कराने का विशेष अभियान 27 अक्तूबर से 09 दिसंबर तक
  • मतदान लोकतंत्र की बड़ी ताकत होता है -एडीएम वैभव मिश्रा 
  • “मेरा वोट मेरा अधिकार” विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण जागरुकता कार्यक्रम हुआ आयोजित 

कसया/कुशीनगर । “मेरा वोट मेरा अधिकार” विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण जागरुकता कार्यक्रम  बुद्ध इंटर कालेज कुशीनगर में शुक्रवार को आयोजित हुआ। उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य  मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, घटाने या संशोधन के लिए आयोजित था l जिसका अभियान 27 अक्तूबर से 9 दिसंबर तक  चलेगा तथा 01 जनवरी 2024 से पहले 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को वोटर  बनने का अवसर दिया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारम्भ 

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

 अपर जिलाधिकारी कुशीनगर  वैभव मिश्र ने देवी  सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित  कर किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी 

श्री  मिश्र ने कहा कि मतदाता सूची में पंजीकरण कराने के लिए विशेष अभियान 27 अक्तूबर से आरंभ होकर 9 दिसंबर तक चलेगा। अभियान में 4,5,25,व 26 नवंबर के अलावा 2 और  3दिसंबर को  पंजीकरण कराने की विशेष तिथियां निर्धारित  हैं। मतदान के अधिकार से वंचित कर देना किसी को उसके अधिकार से वंचित क़र कमजोर  बनाना है। मतदान लोकतंत्र की बड़ी ताकत होता है l  महिलाएं अपने अधिकार को नहीं जान पाती । सभी महिला/ पुरुष को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएंl मतदाता  सोच समझ कर अपना वोट भी दें। 

तहसीलदार कसया  नरेंद्र राम ने मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए प्रेरित किया। मतदाता सूची में लिंगानुपात 950 का पूरा होना चाहिए। मतदाता सूची में फार्म 6, फार्म 7व फार्म 8 शर्तों के मुताबिक भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं। बिना मतदाता सूची के मतदान से वंचित रह जाएंगे। एसडीएम (न्यायिक) प्रभाकर सिंह ने कहा मतदाता सूची में नाम दर्ज होने पर ही मतदान कर सकते हैं। नये मतदाता के लिए फार्म छह भरा जाएगा। नाम में परिवर्तन के लिए फार्म 7 भरा जाएगा। मतदान से ही सशक्त लोकतंत्र तैयार होता है।

प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय ने अतिथियों का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। 

इस मौके पर राजस्व निरीक्षक ब्रजेश मणि त्रिपाठी, लेखपाल राजन मिश्र, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, बीएलओ दिनेश कुमार मिश्र, मरजीना, धर्मेंद्र दूबे, हरेंद्र यादव, सुमन देवी,संगीता देवी,सुरेश गुप्त, राजेश राय,सूर्य प्रकाश राय, लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी, शंभू शरण श्रीवास्तव,अरुण आदि शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहें ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking