कुशीनगर। तमकुहीराज पुलिस ने एक वांछित पंद्रह हजार रुपए का ईनाम घोषित अभियुक्त को दबोचा है जिसके ऊपर स्थानीय थाना पर पांच गंभीर अभियोग पूर्व से पंजीकृत है। पकड़ा गया अभियुक्त यूपी गैंगस्टर एक्ट से संबंधित पंद्रह हजार रुपए का ईनाम घोषित अभियुक्त है।
गुरुवार को क्षेत्र शांति सुरक्षा बंदोबस्त प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव,वरिष्ठ उप निरीक्षक राकेश कुमार यादव,आरक्षी सचिन विश्वकर्मा,आरक्षी रजनीकांत मय टीम भ्रमणशील थे की जरिए मुखबिर यह सूचना हाथ लगी की इनामी अभियुक्त लतवा बाजार के पास हाईवे पर खड़ा होकर किसी की प्रतिक्षा कर रहा है,इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 86/2024 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित पंद्रह हजार रू0 के पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त हिसाबुद्दीन उर्फ टेनी पुत्र सुजायत अन्सारी साकिन लतवा मुरलीधर थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार करने में कामयाबी प्राप्त किया,स्थानीय पुलिस द्वारा इस मामले में अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे…
पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…
कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…