News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: चकरोड से बेदखली के आदेश के पालन के लिए मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

सुनील नीलम

Reported By:

Aug 31, 2024  |  8:12 PM

316 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: चकरोड से बेदखली के आदेश के पालन के लिए मुख्यमंत्री से लगाई गुहार WhatsApp
Responsive image
  • नायब तहसीलदार ने किया मौके का निरीक्षण, पक्षकारों को दिया निर्देश

तमकुहीराज । तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ निवासी रामबिहारी गुप्त ने मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में इस आशय का शिकायती पत्र सौंपा था कि तहसीलदार के न्यायालय से चकरोड की भूमि से बेदखली के आदेश के बावजूद राजस्व विभाग आवश्यक कार्यवाही नहीं कर रहा है। शिकायत के निस्तारण के क्रम में नायब तहसीलदार ने मौका मुआयना किया।
शिकायत कर्ता ने मुख्यमंत्री को सौंपे शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि गांव सभा बनाम ईश्वर गुप्ता के मुकदमे में उक्त न्यायालय से चकरोड से बेदखली का आदेश होने के बावजूद अभीतक स्थिति जस की तस है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से इस आशय की गुहार लगाई थी कि उक्त बेदखली के आदेश का पालन करने के लिए राजस्व विभाग को निर्देशित किया जाए। इसके क्रम में मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा, राजस्व निरीक्षक अश्विनी राय व लेखपाल यशपाल सिंह ने दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

इस संबंध में नायब तहसीलदार ने बताया कि मामला एडीएम कोर्ट में विचाराधीन है। शिकायतकर्ता को उक्त मुकदमे में पैरवी करने को कहा गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking