News Addaa WhatsApp Group Join करें

72 घंटे बाद भी चोरी हुयी भैंस का पता लगाने में विफल रही तुर्कपट्टी पुलिस

सुनील नीलम

Reported By:

Aug 31, 2024  |  7:36 PM

174 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
72 घंटे बाद भी चोरी हुयी भैंस का पता लगाने में विफल रही तुर्कपट्टी पुलिस

तुर्कपट्टी ।थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के गदियानी टोला में गत बुधवार की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा भैंस चोरी की घटना के 72 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ है। इस समय तक मुकदमा दर्ज न होने से लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास उठ गया है।

आपके लिए और..- नायब तहसीलदार के कोर्ट से खारिज-दाखिल की फाइल गायब! जमीन...

बरवाराजापाकड़-करमैनी मार्ग पर मस्जिद से दक्षिण शौकत गद्दी का आवास है।घटना की रात प्रतिदिन की तरह परिजन गहरी नींद में सो रहे थे उसी समय आये अज्ञात चोर भैंस को खोल ले गये और गाँव से बाहर थोड़ी दूर ले जाकर किसी वाहन पर लाद फरार हो गये।इस सम्बन्ध में पीड़ित ने पुलिस को सौंपे तहरीर में लिखा था कि बुधवार की सायं कुछ ग्राहक भैंस खरीदने आये थे।मैंने उनसे भैंस का मूल्य अस्सी हजार रुपए बताया था जबकि उक्त ग्राहक साठ हजार रुपये दे रहे थे।मेरे द्वारा मना करने पर ग्राहक लौट गये थे।उसी रात मेरी भैंस चोरी हो गयी।

पीड़ित द्वारा उक्त ग्राहकों पर चोरी किये जाने की आशंका व्यक्त करने के बावजूद पुलिस द्वारा अब तक उनसे पूछताछ नहीं करने से पीड़ित मायूस है।यह भी बताया जाता है कि उक्त सड़क पर मस्जिद के समीप से इसके पूर्व में नरसिंह गद्दी व जुम्मन गद्दी की भैंसें भी चोरी हो गयी थी जिनका अबतक पता नहीं चला।इस तरह की चोरी की घटनाओं से पशुपालक काफी भयभीत हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गैंडे की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत
गैंडे की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत

बंधे के समीप खेत में दिखा विशालकाय गैंडा वन विभाग ने पदचिह्नों की जांच…

धर्मांतरण के मामले में दो गिरफ्तार, बाइक बरामद
धर्मांतरण के मामले में दो गिरफ्तार, बाइक बरामद

हाटा कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के…

गैंगस्टर में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
गैंगस्टर में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

विशाल यादव ने जीती फ्रीस्टाइल कुश्ती, SGFI के लिए चयनित
विशाल यादव ने जीती फ्रीस्टाइल कुश्ती, SGFI के लिए चयनित

मध्यप्रदेश में 55 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन, फाइनल में मध्यप्रदेश के पहलवान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking