News Addaa WhatsApp Group

तमकुहीराज: प्रसव पीड़िता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा…तमकुहीराज ॐ साई हास्पिटल का मामला

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 21, 2023  |  2:50 PM

28 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: प्रसव पीड़िता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा…तमकुहीराज ॐ साई हास्पिटल का मामला

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के कस्बा तमकुही राष्ट्रीय राज मार्ग पर स्थित ॐ साई हास्पिटल में गुरुवार को सुबह एक प्रसव पीड़िता की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने काफी हंगामा खड़ा किया,क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के सूझ बूझ से मामला शांत हुआ,तब पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पाई। स्वास्थ्य विभाग ने उक्त हास्पिटल को सीज करते हुए आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी है।

आज की हॉट खबर- पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले...

यह है पूरा मामला

तरयासुजान थाना क्षेत्र के ग्राम ओझवलिया निवासी मिठ्ठू पटेल की पत्नी सपना प्रसव पीड़ा से कराह रही थी की परिजनों ने उसका प्रसव कराने के लिए तमकुहीराज कस्बा राष्ट्रीय राज मार्ग पर स्थित ॐ साई हास्पिटल में सपना को भर्ती कराए, जहा बुधवार को सपना को नार्मल प्रसव बच्ची जन्म लिया। जहा बच्ची स्वास्थ्य है,उक्त हास्पिटल के जिम्मेदार गुरुवार को दस बजे सपना को हास्पिटल से छूटी करने की बात कही। परिजनों ने मीडिया कर्मियो को बताया की बुधवार की देर रात सपना को फिर असहनीय दर्द हुआ,परिजनों ने इसकी सूचना डाक्टर को दिया,डाक्टर द्वारा इलाज किया गया, फिर कोई सुधार नहीं होने पर उक्त हास्पिटल के जिम्मेदार उसे गोरखपुर ले जाने की बात कही। परिजनों का आरोप है की गुरुवार को सुबह प्रसव पीड़िता की मौत हो गई,जिसको उक्त हास्पिटल कर्मियो ने छिपाया रखा,और खुद हास्पिटल कर्मियो ने सपना को लेकर गोरखपुर बेतियाहाता एक अस्पताल ले गए, जहा देखते ही डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी लगते ही साथ गए ॐ साई हास्पिटल के जिम्मेदार वहा से भाग निकले,फिर प्रसव पीड़िता की परिजन उसे तमकुहीराज लाकर उक्त हास्पिटल के सामने मृतका का शव रखकर हंगामा करने लगे।

घटना की खबर मिलते ही तमकुहीराज पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लगे,लेकिन वहा उपस्थित परिजन , आम जनों के आगे बौना साबित होने लगे। घंटो बीत जाने के बाद मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा ने अपने सूझ बूझ का परिचय देते हुए उपस्थित लोगो,परिजनों को समझा बुझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाने में सफल हुए।

बोले प्रभारी अधीक्षक अमित राय :

इस विषय में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तमकुहीराज के प्रभारी अधीक्षक अमित कुमार राय ने न्यूज अड्डा को बताया की पुलिस द्वारा उपरोक्त घटना की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त ॐ साई हास्पिटल को सीज करते हुए आगे विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इंस्पेक्टर अतुल श्रीवास्तव ने कहा:

इस विषय में प्रभारी निरीक्षक थाना तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव ने इस संवाददाता को बताया की उपरोक्त प्रकरण में उक्त ॐ साई हास्पिटल और उसके डाक्टर पर अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित खबरें
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking