News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: अज्ञात युवती की शव का हुआ पहचान, मृत्यु के कारणों की तफ्तीश में जुटी पुलिस

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 14, 2024  |  10:20 AM

460 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: अज्ञात युवती की शव का हुआ पहचान, मृत्यु के कारणों की तफ्तीश में जुटी पुलिस WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले गन्ने के खेत में मिला अज्ञात युवती का शव की पहचान कराने में पुलिस सफल हो गई है। युवती सीमावर्ती थाना तरयासुजान क्षेत्र के एक गांव के निवासी बताई जा रही है। तमकुहीराज पुलिस मृत्यु के कारण के तफ्तीश में जुटी है।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

मिली जानकारी के मुताबिक तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गोड़इता श्रीराम में गन्ने के खेत में तीन दिन पहले मिली युवती के शव की पहचान शनिवार को हुई। मृतक युवती तरयासुजान थाना क्षेत्र के रामपुर बंगरा गांव की रहने वाली थी। अबतक जो बाते सामने सुनने में मिल रहा है अगर उस पर अमल करे तो। अपनी मां से किसी विषय में हुए मनमुटाव को लेकर उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया था। युवती की पहचान 22 वर्षीय सुनीता कुशवाहा निवासी रामपुर बंगरा थाना तरयासुजान के रूप में हुई। आसपास के लोगों से फोटो के जरिये पहचान की पुष्टि हुई है। छानबीन में पता चला कि गुरुवार को किसी बात को लेकर सुनीता की मां से कहासुनी हो गई। मां के डांट फटकार के बाद वह गुमशुम रहने लगी। शुक्रवार शाम को उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन निजी अस्पताल फिर ले गए जहा डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। जिला अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई। फिर शव को गोड़इता श्रीराम गांव के पास गन्ने के खेत में रख कर फरार हो गए थे। मृतका सुनीता की आगामी नवंबर में शादी तय थी।

पुलिस बोली

प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव ने इस संवाददाता को बताया कि आस पास के निजी अस्पतालों में उक्त प्रकरण में जब छानबीन किया गया तो कुछ जानकारियां हासिल हुई,जिसके सहारे पुलिस युवती की शव की पहचान कराने में सफल हुई है। पुलिस टीम युवती के घर शनिवार को गई थी,लेकिन दरवाजे पर ताला लटका मिला,अगल बगल पूछने पर कोई ठोस जानकारी नहीं मिली की इस घर के लोग कहा है,फिर पुलिस स्थानीय ग्राम प्रधान से संपर्क कर आगे के कार्यवाही में जुटी है।प्रथम दृष्टिया जो बात सामने आ रही है उसके मुताबिक
मां से अनबन होने के बाद युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया। अभी शव की पोस्टमार्टम नही हुआ है, पुलिस आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking