News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज ने गोपालगंज को पेनाल्टी शूटआउट में किया पराजित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 9, 2023  |  8:25 PM

892 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज ने गोपालगंज को पेनाल्टी शूटआउट में किया पराजित WhatsApp
Responsive image
  • 43 वीं सात दिवसीय अंतर्राज्यीय संजय कप फुटबाल प्रतियोगिता का तीसरा क्वार्टर फाइनल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर (सुनील नीलम)। तमकुही विकास खंड के बरवाराजापाकड़ में सीताराम चौराहा खेल मैदान में संजय क्लब बरवाराजापाकड़ के तत्वावधान में आयोजित 43 वें सात दिवसीय अंतर्राज्यीय फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में पेनाल्टी शूटआउट तक चले मैच में राज हाइवे फुटबाल क्लब तमकुहीराज ने सनराइज फुटबाल क्लब गोपालगंज को दो गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

गुरुवार को हुए मैच में मध्यांतर के पूर्व दोनों टीमें 1-1 गोल से बराबरी पर रहीं। मध्यांतर बाद दोनों टीमों का स्कोर 2-2 से बराबर रहा। 30 मिनट के अतिरिक्त समय में दोनों टीमें गोल करने में असफल रहीं। पेनाल्टी शूटआउट में तमकुहीराज ने 4 गोल किया तो गोपालगंज की टीम महज दो गोल ही कर सकी। इस प्रकार 2 गोल से मैच जीतकर तमकुहीराज ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि प्रधान अशोक गोंड, विशिष्ट अतिथि प्रधान रमेश गुप्ता व अतिविशिष्ट अतिथि वीरेंद्र प्रसाद व प्रधान अशोक पाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। रेफरी खुर्शीद आलम, लाइनमैन ज्ञानप्रकाश चौहान, ऐनुल्लाह अंसारी ने मैच संपन्न कराया। उद्घोषक रमाकांत पांडेय व प्रिंस शुक्ल रहे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रधान मुन्नीलाल प्रसाद, सत्यप्रकाश गुप्ता, श्यामानंद कुशवाहा, नंदकिशोर कुशवाहा, भुआल गोंड, महमूद अंसारी, राजीनंद प्रसाद, लाल पहाड़ी कुशवाहा, मंशी अंसारी, धर्मेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र कुशवाहा, रामाज्ञा गुप्ता, मंगरु चौहान, रामानंद कुशवाहा, चंदन प्रसाद, सोनू पांडेय, अवधेश शर्मा, रामप्रीत गोंड आदि दर्शक मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking