कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस ने चोरी के छः मोटरसाइकिल के साथ चार शातिर चोरों को दबोचने में कामयाब हुई है। पकड़े गए सभी शातिर वाहन चोर है, जो दो पहिया वाहन को चोरी कर बेचते है ,पुलिस ने इन्हे दो जगहों से पकड़ा है।
बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज नीरज कुमार राय,उप निरीक्षक देशराज सिंह सरोज,उप निरीक्षक गौरव शुक्ला,आरक्षी राहुल कुमार पांडेय,आरक्षी कृपा शंकर,आरक्षी अनिल चौरसिया के टीम ने कोटवा टिकमपार मोड़ के पास से दो अभियुक्त, शोएब पुत्र मेहदी खान साकिन गंगुआ बाजार थाना तमकुहीराज कुशीनगर , राज गगन पुत्र गिरजा शंकर साकिन सरया खुर्द थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर चार अदद दो पहिया वाहन क्रमशः 1. हिरो एच एफ डिलक्स बिना नं0 चेचिस नं0 MBLHA11AME9L01392, 02. हीरो एच एफ डिलक्स बिना रजि0 नं0 के चे0नं0 MBLHAR055H9J02479, 03. हीरो होण्डा स्पेलेण्डर बिना रजि0 नं0 के चेचिस नं0 खुरचा हुआ इ0नं0 HA10EHCHB13514, 04. होण्डा साईन बिना नम्बर चे0नं0 ME4JC365E98073330 इ0नं0 JC3 को बरामद किया गया।
वही बन्जरवा मोड पुलिया के पास से दो अभियुक्तों गुड्डू सिंह पुत्र शिवशंकर सिंह निवासी नरवां जीत थाना सेवरही जनपद कुशीनगर ,राज गोविन्द शाह पुत्र कमला कान्त शाह निवासी पिपरा घाट दहारी टोला थाना सेवरही जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके निशांदेही पर दो पहिया वाहन मोटरसाइकिल(अपाची काले रंग की बिना नं0 प्लेट की चेचिस नं0 MD634BE88N2L23809 व हिरो स्पेलेण्डर काले रंग की बिना नं0 प्लेट व बिना चेचिस नं0 की) को बरामद किया गया है।
तमकुहीराज पुलिस ने चारो अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत कार्यवाही करते हुए आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।
पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…
कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…
वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…