News Addaa WhatsApp Group Join करें

Tamkuhiraj News/तमकुहीराज: पी0एम0श्री योजना के अंतर्गत मानक को दरकिनार कर विद्यालय का चयन करने का आरोप

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 16, 2023  |  12:35 PM

1,087 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Tamkuhiraj News/तमकुहीराज: पी0एम0श्री योजना के अंतर्गत मानक को दरकिनार कर विद्यालय का चयन करने का आरोप WhatsApp
Responsive image

साखोपार/कुशीनगर । जनपद के विकास खंड तमकुहीराज में पी0एम0श्री योजना के अंतर्गत मानक को पूर्ण कर रहे संविलियन विद्यालय बसडीला पाण्डेय को दरकिनार कर मानक के विपरीत किसी अन्य विद्यालय का चयन करने का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने डीएम ने नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौप कार्यवाही की मांग की है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

दिए गए ज्ञापन में लिखा है पी0एम0श्री योजना के अंतर्गत मानक को पूर्ण कर रहे संविलियन विद्यालय बसडीला पाण्डेय को दरकिनार कर मानक के विपरीत किसी अन्य विद्यालय का चयन कर दिया गया है,जबकि ग्राम पंचायत बसडीला पाण्डेय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व0 रामधारी पाण्डेय का ग्राम सभा है तथा आजादी का अमृत काल मनाया जा रहा है उसके बावजूद तमकुहीराज ब्लॉक का सर्वाधिक छात्र संख्या व मानक को पूर्ण कर रहे विद्यालय को पी0एम0श्री योजना से वंचित किया जा है ।

इस संबंध में भाजपा नेता प्रमोद पाण्डेय के नेतृत्व में ग्राम प्रधान व ग्रामवासीगण के साथ अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा से मिलकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए सक्षम अधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर को जांच कर आख्या हेतु निर्देशित किया। विदित हो कि इस प्रकरण में पूर्व में भी उत्तर प्रदेश शासन के प्रभारी मंत्री जनपद कुशीनगर सतीश शर्मा जी को पत्रक दिया गया था।ज्ञापन देने के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डा0 सत्येन्द्र पाण्डेय ,भाजपा नेता पवन सिंह, विनोद सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राणा प्रताप सिंह व उपेन्द्र पाण्डेय, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking