News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: सुरक्षा की पहली कड़ी होते हैं ग्राम प्रहरी- अतुल श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 3, 2024  |  5:20 PM

185 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: सुरक्षा की पहली कड़ी होते हैं ग्राम प्रहरी- अतुल श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक WhatsApp
Responsive image
  • इंस्पेक्टर ने ग्राम प्रहरियो से साझा किया सुरक्षा की ट्रिप्स

कुशीनगर । शुक्रवार को तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर प्रभारी निरीक्षक ने थाना क्षेत्र से संबंधित आवश्यक सूचना से रुबरु होते हुए ग्राम प्रहरियों के साथ सुरक्षा के ट्रिप्स साझा किया। उन्होंने कहा की सुरक्षा का पहली कड़ी ग्राम प्रहरी ही होते है, इस लिए उन्हें अपने कर्तव्य के प्रति हमेशा चौकना रहना चाहिए ।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों की एक बैठक शुक्रवार की बुलाई गई थी, जिसमे थाना क्षेत्र के सभी ग्राम प्रहरी भाग लेकर अपनी जानकारियों से प्रभारी निरीक्षक को अवगत कराया। उनके जानकारियों से रूबरू होते हुए इंस्पेक्टर ने उनकी हौसला अफजाई करते हुए कहा की आप सभी लोग हमारे आंख और कान है,अगर आपकी सूचना स्टिक समय पर मिल जाए तो बड़ी से बड़ी अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि आगमी लोकसभा चुनाव को लेकर आप सभी को चौकना रहना होगा,आप अपने ग्राम सभा के सच्ची जानकारियां हमे उपलब्ध कराए,समय रहते उस पर अमल किया जाएगा। आप निडर होकर कार्य करे आपके साथ हम चौबीस घंटे खड़े रहेंगे। सूचना सटीक और सही होनी चाहिए पुलिस उस सूचना पर अवश्य कार्य करेगी।

इसी बीच थाना क्षेत्र के एक चौकीदार ने अग्निकांड में अपने घर,की संपति जलने की बात प्रभारी निरीक्षक के सामने रख कर रोने लगा। त्वरित अपनी मानवीय चेहरा का प्रदर्शन करते हुए इंस्पेक्टर अतुल श्रीवास्तव ने नकद अहेतुक सहयता उपलब्ध कराते हुए ,आगे भी यथा संभव सहयोग करने की बात कही, इनकी इस स्नवेदना को देख कर सभी ग्राम प्रहरी खुशी से झूम गए।

बैठक के अंत में सभी ग्राम प्रहरियों से एक एक कर के प्रभारी निरीक्षक अतुल ने परिचय प्राप्त करते हुए पुलिस को सहयोग करने के लिए वचन लिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking