Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान• हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित
Advertisement

कुशीनगर: डीएम व एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

न्यूज अड्डा कसया
May 3, 2024, 5:29 PM IST • अब तक 198 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • मतदान केंद्रों पर स्वच्छ पेय जल, शौचालय, कुर्सी, छाया, रैंप आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

कुशीनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के साथ शुक्रवार को लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र तथा दुदही विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय माधोपुर, गौरीश्रीराम, दुदही( कुशीनगर) मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने सभी मतदान केंद्रों पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम सुनिश्चित सुविधाएं (AMF) उपलब्ध कराने के संबन्ध में आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मतदान केंद्र पर शौचालय, स्वच्छ पेयजल, छायादार स्थल, चार्जिंग पॉइंट, पंखा, प्रकाश व्यवस्था, रैंप, फर्नीचर इत्यादि व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी 01 जून को जनपद कुशीनगर में मतदान होगा। जून माह की संभावित गर्मी के दृष्टिगत सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। जिससे की मतदाताओं को परेशानी न हो। मतदान केंद्रों पर पानी एवं आवश्यक सुविधाए की उपलब्धता रहे। इसके अतिरिक्त छायादार स्थल एवं बैठने के लिए समुचित कुर्सियों के प्रबंध भी किया जा जाए । जिलाधिकारी ने सहायक रिटर्निग अधिकारी को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करे, जिससे कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान हेतु मतदाता गण प्रेरित एवं जागरूक हो तथा मतदान दिवस के दिन अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।

Advertisement

निरूक्षण के दौरान सहायक रिटर्निंग ऑफिसर तमकुहीराज विधान सभा क्षेत्र विकास चंद्र, तहसीलदार तमकुही राज, कानूनगो एवं क्षेत्रीय लेखपाल सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

न्यूज अड्डा कसया

रिपोर्टर: कसया, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi