कुशीनगर । नशा के शौकीन जब नशा में हो जाते है, तो वह अपनी दुनिया भूल जाते है, और फिर वही करते है जो जीवन भर केवल मात्र केवल अफसोस ही हाथ में रहता है। ऐसा ही एक मामला जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में बीते बारह मई को घटित हुई है। ताड़ी पीने के लिए हुए विवाद में एक अठाईस वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। मुक़ामी पुलिस ने मात्र एक सप्ताह के अंदर हत्याकांड का सफल खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आला कत्ल बरामद करते हुए विधिक कार्यवाही में जुटी है। जबकि घटना में शामिल एक अन्य अभी फरार बताया जा रहा है,पुलिस उसे पकड़ने के लिए प्रयास जारी रखी है।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा के कुशल नेतृत्व में थाना थाना तरयासुजान पुलिस द्वारा दिनांक 12.05.2023 को ग्राम तरया हरिकेश में की गयी हत्या का सफल अनावरण कर तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार कर आला कत्ल की बरामदगी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पिछले दिनांक 13.05.2023 को थाना तरया सुजान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि तरया हरिकेश रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति की शव पड़ी है उक्त शव मृतक अशोक शाहनी पुत्र महन्थ साहनी सा0 गड़हिया मोहन थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर उम्र करीब 28 वर्ष की थी। मृतक के पिता के लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत कर अज्ञात अभियुक्तो की तलाश की जा रहा थी। विवेचना में यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक अशोक साहनी सलेमगढ़ से अपनी मोटर साईकिल गाड़ी की किस्त जमा करके वापस आते समय ग्राम तरया सुन्दर में ताड़ी पीने के लिए गया था और वहा पर ताड़ी पीने के बाद ताड़ी बेचने वाले अभियुक्त श्रवण चौधरी उर्फ महेन्द्रनाथ चौधरी पुत्र स्व0 मदन चौधरी निवासी तरया कारीशाही थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर उम्र करीब 34 वर्ष और वहा ताड़ी पीने वाले अभियुक्तगण अर्जुन यादव पुत्र मैनेजर यादव निवासी तरया हरिकेश थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर उम्र करीब 40 वर्ष व राबुल अली पुत्र स्व0 रोजीद्दीन निवासी तरया हरिकेश थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर उम्र करीब 58 वर्ष व गाम्हा चौहान सा0 तरया हरिकेश थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर के साथ विवाद व मारपीट करने लगा आपसी विवाद में इन चारो लोगो द्वारा मृतक अशोक की ताड़ छिड़ने वाले पसुली और पसुली में धार लगाने वाले बांस के फट्टे से हत्या कर दी गयी और पुलिस को गुमराह करने हेतु लाश को रेलवे ट्रैक के किनारे रख दिया गया जिससे मृत्यु का कारण ट्रेन से होना प्रदर्शित हो। घटना में संलिप्त तीन अभियुक्तगण श्रवण, अर्जुन यादव व राबुल अली को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्त गाम्हा चौहान की तलाश जारी है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा।
प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राजेंद्र कुमार सिंह को जरिए मुखबिर यह खबर हाथ लगी की उपरोक्त घटना में शामिल अभियुक्त पुलिस के भय से भागने के लिए वाहन के प्रतीक्षा में सलेमगढ़ चौराहे और तीनफेडिया रेलवे स्टेशन पर मौजूद है। इस खबर पर विश्वास कर चतुर इंस्पेक्टर ने दो पुलिस की टीम बना कर बताए गए स्थान के लिए भेजा जहा से श्रवण चौधरी उर्फ महेन्द्रनाथ चौधरी पुत्र स्व0 मदन चौधरी निवासी तरया कारीशाही थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर उम्र करीब 34 वर्ष, अर्जुन यादव पुत्र मैनेजर यादव निवासी तरया हरिकेश थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर उम्र करीब 40 वर्ष ,राबुल अली पुत्र स्व0 रोजीद्दीन निवासी तरया हरिकेश थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर उम्र करीब 58 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया। वही इनके निशानदेही पर
घटना में प्रयुक्त आला कत्ल एक अदद ताड़ छिड़ने वाले पसुली और एक अदद पसुली में धार लगाने वाले बांस के फट्टा भी पुलिस टीम ने बरामद कर लिया है।
यहां यह बताना लाजमी होगा की इस सफल खुलासा में प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार सिंह थाना तरया सुजान, उप निरीक्षक विपिन सिंह, उप निरीक्षक आशीष सिंह, का0 श्रीकृष्ण मौर्य, का0 अश्वनी यादव, का0 राहुल यादव, का0 आदित्य प्रताप सिंह, का0 राघवेन्द्र सिंह थाना तरया सुजान की भूमिका सराहनीय रही।
सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे…
पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…
कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…