सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली कस्बे में स्थित पेट्रोल पंप के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक हादसा हो गया।
पंप से तेल भराकर निकल रहे ट्राला को बचाने के चक्कर में पीछे से आ रही ट्रक, अचानक दूसरे लेन में चली गयी, जिससे आगे चल रही कार को पीछे से टक्कर हो गई। टक्कर में ट्रक व कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रक चालक को भी मामूली चोटें आईं। बताया गया कि ट्रक बिहार के गोपालगंज से मक्का लादकर हरियाणा के नूंह जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाकर ट्रक को फोरलेन से हटवाया। जिससे यातायात व्यवस्था दुरुस्त हुई।
ट्रक चालक जमशेद खान ने बताया कि आगे चल रहे ट्राला चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिसे बचाने के लिए ट्रक को दूसरी लेन में मोड़ना पड़ा, इसी दौरान आगे चल रही कार से टक्कर हो गई।
कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…
कुशीनगर । हाटा कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी…
कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…