खड्डा/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में जनपद में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को खड्डा पुलिस टीम ने दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट से संबंधित थाना क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली गांव के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
खड्डा थाने के प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में उपनिरीक्षक संजय प्रजापति, कान्स्टेबल धीरज राव की पुलिस टीम ने स्थानीय थाने में पंजीकृत मु.अ.सं. 75/2025 धारा 137(2), 87, 64 बीएनएस 3/4 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त सन्नी पुत्र जितई निवासी मदनपुर सुकरौली थाना खड्डा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…