News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: विद्युत विभाग का चला हंटर, अठाईस बकायेदारों का हुआ विद्युत विच्छेदन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 26, 2024  |  7:51 PM

150 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: विद्युत विभाग का चला हंटर, अठाईस बकायेदारों का हुआ विद्युत विच्छेदन

तरयासुजान/कुशीनगर। विद्युत उप केंद्र उप खंड तमकुहीराज के अंतर्गत तरयासुजान ३३/११ के बी विद्युत उप केंद्र तरयासुजान क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे अठाईस बकायेदारों की विद्युत विच्छेदन किया गया,वही एक व्यक्ति के विरुद्ध विद्युत चोरी किए जाने की प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई।

आपके लिए और..- कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का...

न्यूज अड्डा को विद्युत विभाग द्वारा मिले प्रेस नोट के अनुसार शुक्रवार को तरयासुजान थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरिया में विभागीय निर्देश पर सघन चेकिंग चलाया गया। जिसमे अठाईस बिजली के बकायेदार उपभोक्ताओं की विद्युत बिच्छेदन किया गया। तथा साथी ही मौके पर ३५ हजार रूपए जमा कराया गया। वही डुमरिया ग्राम में ही संतोष कुमार गुप्ता पुत्र रामायण गुप्ता की परिसर की चेकिंग की गई तो विद्युत की चोरी पाई गई। परिसर में एक ए सी (१.५टन) लगा हुआ था, जो मीटर से बाईपास कर के चलाया जा रहा था। मौके पर विद्युत लाइन का बिच्छेदन करते हुए सु संगत धारा में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्यवाही हुई।

चेकिंग अभियान का नेतृत्व उप खंड अधिकारी तमकुहीराज ई के. ए शुक्ला, अवर अभियंता ई महेंद्र कुमार द्वारा किया गया। साथ ही चेकिंग टीम में मीटर विभाग से हरेंद्र प्रसाद, संविदा कर्मी रंजन राय, कुमोद शर्मा,अनिल सिंह,सुनील सिंह,रियाज अंसारी,संतोष कुशवाहा मौजूद रहे।

बोले उप खंड अधिकारी तमकुहीराज

इस संवाददाता से उप खंड अधिकारी तमकुहीराज ई के. ए.शुक्ला ने बताया की यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। किसी की कीमत विद्युत की चोरी नही होने दी जाएगी,साथ ही उपभोक्ताओं से मेरा अपील है की वह विद्युत बिल का भुगतान समय से कर के विभाग का सहयोग करे। जिससे उनके सेवा में विभाग द्वारा कोई कोर कसर नहीं किया जा सके।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking