News Addaa WhatsApp Group Join करें

क्षेत्राधिकारी कसया ने किया थाना कसया का अर्धवार्षिक निरीक्षण

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jul 26, 2024  |  8:01 PM

161 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
क्षेत्राधिकारी कसया ने किया थाना कसया का अर्धवार्षिक निरीक्षण

कसया।क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह द्वारा थाना कसया का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया।इस दौरान थाना कार्यालय के अभिलेख, रजिस्टर आदि का अवलोकन कर कम्प्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, बैरक, ई-मालखाना व अभिलेखों के रखरखाव एवं साफ-सफाई आदि को जांच किया गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शुक्रवार को कसया थाना पहुचे सीओ कुंदन सिंह ने गार्द सलामी ली और कसया थाना का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकार कसया कुंदन सिंह ने कसया थाना के विभिन्न अभिलेखों, एंटी रोमियो रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, मालखाना, हवालात, बैरक, भोजनालय,महिला उत्पीड़न,भूमि विवाद,नियुक्ति व ड्यूटी रजिस्टर व जनशिकायत रजिस्टर का बारीकी से निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात क्षेत्रधिकारी कसया कुंदन सिंह ने थाना परिसर का भ्रमण, शस्त्रों का रख रखाव, साफ-सफाई उच्च कोटि का रखने हेतु निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त सीसीटीएनएस पर कार्यरत पुलिस कर्मियों से सीसीटीएनएस तथा आईजीआरएस प्रकरणों पर किये जाने वाले कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी की गयी एवं निरीक्षण के अंत में थाने पर नियुक्त सभी विवेचकों को विवेचना निस्तारण पर प्रचलित अभियान में अधिक से अधिक निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया तथा पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की गई और उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया।

इस दौरान थानाध्यक्ष कसया गिरिजेश उपाध्याय, एसआई बबलू कुमार,एसआई रूपेंद्र पाल,एसआई रत्नेश मौर्या समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking