News Addaa WhatsApp Group Join करें

भाषा साक्षरता एवं गणितीय संक्रियाओं की समझ को विकसित करने के लिए प्रशिक्षित हुए शिक्षक

सुनील नीलम

Reported By:

Sep 12, 2024  |  2:54 PM

83 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भाषा साक्षरता एवं गणितीय संक्रियाओं की समझ को विकसित करने के लिए प्रशिक्षित हुए शिक्षक WhatsApp
  • तीसरे चक्र में  पांचवें व छठे बैच के चार दिवसीय प्रशिक्षण का अंतिम दिन

दुदही। दुदही के खंड शिक्षा अधिकारी डा. प्रभात चंद राय की देखरेख में दुदही बीआरसी परिसर में चल रहे निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत बुनियादी भाषा एवं गणित पर आधारित प्राथमिक विद्यालयों के शिक्ष‌कों एवं शिक्षामित्रों के चार दिवसीय प्रशिक्षण के तीसरे चक्र के अंतिम दिन शिक्षक एफएलएन एवं निपुण भारत के क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षित हुए।

आपके लिए और..- वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट...

गुरुवार को शिक्षकों को प्रशिक्षित करते हुए संदर्भदातागण एआरपी अनिल कुमार सिंह, रामेश्वर प्रसाद यादव, देवेन्द्र कुमार पांडेय, विनोद प्रसाद, राजेश प्रसाद आदि ने एफएलएन एवं निपुण भारत के क्रियान्वयन समाजिक एवं भावनात्मक बिंदु एवं विकास, विद्यालय पूर्व की तैयारी, भाषा साक्षरता एवं गणितीय संक्रियाओं की समझ को विकसित करने पर चर्चा की। समापन सत्र को संबोधित करते हुए बीईओ डा. प्रभात चंद राय ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भाषा एवं आरंभिक स्तर पर गणित को मजबूती प्रदान करना है। यह प्रशिक्षण छात्रों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

इस दौरान ईश्वरचन्द गुप्त, सन्तोष कुमार यादव, ओमप्रकाश गुप्ता, अजय तिवारी, कमलेश यादव, बादल सोनकर, सत्यप्र‌काश, रामायण प्रसाद कुशवाहा, हेमंत गुप्ता आदि शिक्षक मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एससी-एसटी प्रमाणपत्र जारी करने से पहले पैतृक पेशे व स्थानीय जांच की मांग
एससी-एसटी प्रमाणपत्र जारी करने से पहले पैतृक पेशे व स्थानीय जांच की मांग

खड्डा, कुशीनगर। तहसील क्षेत्र में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के प्रमाण-पत्र जारी करने…

वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट के आरोपी को भेजा जेल
वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट के आरोपी को भेजा जेल

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर महिला के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का वीडियो वायरल होते…

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज पुलिस…

हाटा कोतवाली में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने की अपील
हाटा कोतवाली में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने की अपील

हाटा, कुशीनगर। आगामी दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर सोमवार को कोतवाली…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking