News Addaa WhatsApp Group Join करें

तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाइक सवार दो लोग घायल

सुनील नीलम

Reported By:

Aug 22, 2025  |  10:14 PM

258 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाइक सवार दो लोग घायल WhatsApp
Responsive image

तुर्कपट्टी। कुशीनगर। चौरा खास थाना क्षेत्र के धुंवलिया मोड़ पर शुक्रवार को अपरान्ह लगभग दो बजे के करीब तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । सड़क से गुजर रहे कसया विधायक पी एन पाठक ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर पहुंचाया । जहां हालत बिगड़ती देख डॉक्टरो ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

शुक्रवार को दो बजे के आसपास जोकवा बाजार से पश्चिम धुंवलिया मोड़ पर तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के हरिकेश गोंड उम्र 40वर्ष निवासी ग्राम जोकवा बाजार और लिटिल सिंह उम्र लगभग 50 बर्ष निवासी ग्राम सोहंग मोटर साईकिल से लाला गुरवलिया किसी कार्य से गए थे वापसी में जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर चढ़े की फाजिलनगर की तरफ से तेज रफ्तार बिहार से आ रही क्रेटा गाड़ी से जबरदस्त टक्कर हो गई। गुजर रहे कसया विधायक पी एन पाठक ने तुरंत गाड़ी रोक स्थानीय लोगों की सहयोग से गंभीर रूप से घायल हरिकेश और लिटिल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की स्थिति बिगड़ती देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कार को लोगो ने निकट मधुरिया पुलिस को सौंप दिया किंतु चालक भागने में सफल रहा।

विधायक ने दिखाई मानवीय संवेदना ,लोगों ने की सराहना ।

धुंवलिया मोड़ पर शुक्रवार को हुए जबरजस्त हादसे में कुशीनगर विधायक ने मानवीय संवेदना दिखाई स्थानीय लोगों ने जिसकी दबे जुबान तारीफ की । चौरा थाने के अंतिम छोर धुंवलिया मोड़ जिसकी थाने से दूरी 20 से 25 किमी पड़ता है पुलिस घटना के समय देर से ही पहुंचती है अधिकांश मामलों में तुर्कपट्टी की मधुरिया पुलिस सहयोग करती है । शुक्रवार को हुऐ दुर्घटना में रस्ते से गुजर रहे कुशीनगर विधायक पी एन पाठक ने तुरंत गाड़ी रोक खून से लथपथ घायलों को अपने वाहन से प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया साथ रहे विनय तिवारी ,ब्रजेश पांडे ,विशाल जायसवाल , असरफी गुप्ता ,राहुल सिंह,सहित स्थानीय लोगो ने मदद किया हालांकि फाजिलनगर अस्पताल के डाक्टरों ने युवकों की गंभीर स्थिति देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया । लेकिन लोगों ने विधायक पी एन पाठक की सराहना की ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking