कुशीनगर। जनपद के तरयासुजान थाना के प्रभारी निरीक्षक की अपने मातहतों के साथ कि गयी बातचीत की ऑडियो सोशल साइट पर आज वायरल होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने वायरल हो रहे ऑडियो की सज्ञान लिया, इस क्रम में पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने निरीक्षक के साथ चार पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से अभी -सभी निलंबित कर दिया।
इन पर हुई कार्यवाई, प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान धर्मेंद्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल विजय सिंह, उदयभान मिश्र, आरक्षी देवेन्द्र कुमार यति, दिनेश चौरसिया। साथ ही पुलिस चौकी बहादुरपुर पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है
Advertisement
यहाँ सुने वायरल ऑडियो
सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हिंदी पत्रकारिता का कुशीनगर जिले में एक बहुत ही जाना पहचाना नाम है. कुशीनगर जिले में रिपोर्टिंग की दुनिया में पिछले 28 साल से अधिक के समय से ये नाम सबसे ऊपर और सबसे विश्वसनीय रहा है. इसकी वजह भी है. सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने अखबार में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को पेज थ्री से उठा कर पहले पन्ने पर जगह दिलाई तो न्यूज पोर्टल में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को ना सिर्फ हेडलाइन बनवाई बल्कि सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हर क्षेत्र के खबरों में महारथ रखते है. अपने 28 साल से अधिक के करियर में सुरेंद्र ने जिले में कई बड़ी ख़बरों को कवर किया है.