कसया/कुशीनगर (न्यूज़ अड्डा) । भारत में थाईलैंड की नई राजदूत सुश्री पट्टरट हांग थांग ने शाक्य मुनि गौतम बुद्ध के स्तूप के समक्ष पहुंचकर धम्म पाठ के बीच पूजन – अर्चन किया l पट्टरट हांग थांग अभी दो माह पूर्व ही भारत में नई राजदूत के रूप में आई हैं। वह सीधे दिल्ली से हवाई मार्ग से गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरीं जहां उनका स्वागत अपर जिलाधिकारी गोरखपुर के नेतृत्व में अधिकारियों ने किया। उसके बाद वह सड़क मार्ग से थाई मन्दिर पहुंची जहां उनका स्वागत उपजिलाधिकारी प्रमोद तिवारी व अधिकारियों ने किया और गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वह अपने टीम के साथ बुद्धा घाट स्थित ऐतिहासिक रामाभार स्तूप पहुंचीं जहां बुद्ध का अंतिम संस्कार हुआ था। वहां वह भिक्षु निफोन, भन्ते किती फान, भन्ते तवांग ने पूजन अर्चन कराया। बुद्ध मन्दिर में उनका स्वागत मन्दिर प्रबन्धक अम्बिकेश कुमार त्रिपाठी, ओमप्रकाश कुशवाहा, विवेक, गौतम शर्मा, सूरज यादव आदि ने किया।
हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…
खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…
कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…