News Addaa WhatsApp Group Join करें

नगर पंचायत कार्यालय सुकरौली का मुख्यमंत्री ने डिजिटल किया शिलान्यास।

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Oct 28, 2021  |  5:59 PM

530 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नगर पंचायत कार्यालय सुकरौली का मुख्यमंत्री ने डिजिटल किया शिलान्यास। WhatsApp
Responsive image
  • योगी मोदी के नेतृत्व हो रहा सर्वार्गिण विकास- पवन केडिया।

सुकरौली/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । नवसृजित नगर पंचायत कार्यालय सुकरौली बाजार का बुद्धवार को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ महराज ने विडियो कान्फ्रेंसिग के माध्यम डिजिटल शिलान्यास किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक पवन केडिया ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी, एवं प्रधानमंंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा सभी क्षेत्रों मे निर्वाध गति से विकास किया जा रहा।पूरे प्रदेश मे भाजपा शासन मे 83 ग्राम पंचायतें जो कस्वा बाजार थे। विकास के दृष्टिकोण से 83 नगर पंचायतो का सृजन किया गया है जिसमे सात नगर पंचायतों का पहले ही शिलान्यास किया जा चुका है। आज 76 नवसृजित नगर पंचायतो का 112 करोड़ रुपये की लागत पूरे प्रदेश मे शिलान्यास किया जा रहा है। इससे नगरों को शहरी सुविधाएं मिलेगी साफ, सफाई, शुद्ध पेयजल, नाली सडक आदि तमाम विकास कार्यों से आच्छादित होगे, भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री श्रीभागवत चौहान ने कहा कि मोदी एवं योगी जी के विकास के मामले मे उत्तर प्रदेश काफी बदल चुका है। आगे भी विकास तिव्र गति होगा । नगर पंचायत सुकरौली के प्रशासक उपजिलाधिकारी न्यायिक हाटा राकेश कुमार सिह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा नगर पंचायत सुकरौली का शासन के मंशा के अनुरूप तेजी से विकास होगा आठ माह के अन्दर ही नगर पंचायत कार्यालय का अपना भवन तैयार हो जायेगा। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंण्डल अध्यक्ष ज्ञान विक्रम सिह ने किया ‘ तथा भाजपा के बरिष्ठ नेता अशोक कुमार पत्रकार, विद्यापति यादव, सत्यवान सिंह, ध्रुवचन्द जायसवाल, अधिशासी अधिकारी अजय कुमार सिह,आदिश्वर तिवारी विकास तिवारी, अमन तिवारी, मुन्ना पाण्डेय, कान्हा श्रीवास्तव, चन्द्रिका गुप्ता, राजेश गुप्ता, संजीव जायसवाल, पन्नेलाल यादव, अशोक सिंह बड़ेबाबू, भोलू शर्मा, पप्पू गुप्ता, मनोज यादव, जगदीश सिंह, सनोज विश्वकर्मा, पृ्थ्वीपाल मिश्रा, आदि ने माल्यापर्ण कर स्वागत किया |

आपके लिए और..- आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking