News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: दीपावली मिलन कार्यक्रम में अभियंता, वास्तुविदों को दी गयी जानकारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 28, 2021  |  6:05 PM

633 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: दीपावली मिलन कार्यक्रम में अभियंता, वास्तुविदों को दी गयी जानकारी

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। बुद्ध स्थली कुशीनगर के द इम्पीरियल होटल परिसर में भारत की अग्रणी कंपनी प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन कर प्रीमियम उत्पाद प्रिज्म चैंपियन पल्स, प्रिज्म चैंपियन ड्यूराटेक की जानकारी के साथ निर्माण तकनीकी व गुणवत्ता की जानकारी दी गयी।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

इस अवसर पर आयोजित कार्य्रकम में प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रिज्म कंपनी के उत्पादों के बारे में अभियंताओं व वास्तुविदों को जानकारी देते हुए रीजनल मैनेजर वरुण उपाध्याय एवं रीजनल टेक्निकल मैनेजर अमित मिश्रा ने दीप पर्व की अपनी शुभकामनाएं देते हुए इंजीनियर के लिये चलाये जा रहे एस्पायर लॉयलिटी प्रोग्राम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। श्री मिश्रा ने प्रिज्म के उत्पाद, गुणवत्ता और विनिर्माण के क्षेत्र में उसकी सार्थकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विनिर्माण के क्षेत्र में मैटेरियल्स के औसत अनुसार ही उसकी गुणवत्ता बढ़ती है और मजबूती आती है। जो निर्माण जितना अधिक मजबूत होगा उसके उतनी अधिक क्षमता वहन करने की शक्ति होगी और उसी अनुरुप टिकाऊ भी होगा। समारोह में आये अभियंता, अधिकारियों ने एक दूसरे को दीप पर्व की शुभकामनाएं दी।अध्यक्षता सेल्स प्रोमोटर अजय गिरी ने किया। इस दौरान शाखा प्रबंधक सुमित कौशिक, शाखा टेक्निकल प्रबंधक पुनीत राय, अधिकारीगण आदर्श तिवारी, जितेंद्र तिवारी, शशिकांत शर्मा आदि सहित अभियंता, वास्तुविद शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking