News Addaa WhatsApp Group Join करें

सभासदों ने एडीएम कुशीनगर से मिलकर दुकान आवटंन प्रक्रिया की किया शिकायत

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 29, 2022  |  9:43 PM

709 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सभासदों ने एडीएम कुशीनगर से मिलकर दुकान आवटंन प्रक्रिया की किया शिकायत
  • नगर पंचायत खड्डा में बन रहे शापिंग कांप्लेक्स में दुकान आवटंन का मामला

खड्डा/ कुशीनगर। खड्डा नगर पंचायत में बन रहे शॉपिंग कांप्लेक्स की दर्जनभर दुकानों के आवंटन के लिए निकाले गए निविदा के विरोध में खड्डा नगर पंचायत के सदस्यों ने ईओ से शिकायत के बाद अपर जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई है। अपर जिलाधिकारी ने एसडीएम खड्डा को जांच अधिकारी नामित करते हुए नगर पालिका अधिनियम के तहत आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।

आपके लिए और..- कुशीनगर: खेत के किनारे खड़ी पल्सर बाइक चुराकर भाग रहा...

खड्डा नगर पंचायत की सभासद विनोद यादव, श्रीमती इंदु देवी, पशुपतिनाथ, राहुल कुमार मद्धेशिया, गजेंद्र यादव, अनिल गुप्ता, मधोक गुप्ता, भगवती शरण पांडेय, गायत्री देवी, अमृता गुप्ता ने अपर जिलाधिकारी को पत्र देकर नगर पंचायत में निर्माणाधीन शॉपिंग कांप्लेक्स के दुकानों का आवंटन निकाय बोर्ड की बैठक के बिना ईओ व अध्यक्ष पुत्र द्वारा मनमाने ढंग से दुकानों के आवंटन का निविदा निकाली गई है। आरोप है कि अपनी शर्तों के आधार पर लोगों से धन उगाही कर रहे हैं। सभासदों ने इस पूरी प्रक्रिया पर एतराज जताया है। सभासदों ने यह भी कहा कि पूर्व में हुए जांच में यह सिद्ध हो चुका है कि अध्यक्ष कार्यालय नहीं आती है। दुकानों के आवंटन के संबंध में बोर्ड का प्रस्ताव नहीं हुआ है। अपर जिलाधिकारी ने एसडीएम खड्डा को मामले की जांच कर नगर पालिका अधिनियम एवं आवंटन के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी
UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुशीनगर पुलिस को एक…

पुलिस की सतर्कता रंग लाई, गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त दबोचा
पुलिस की सतर्कता रंग लाई, गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त दबोचा

कुशीनगर। अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही तमकुहीराज पुलिस को एक और…

खेत में खून से लथपथ मिली युवक की शव, कुशीनगर में सनसनी
खेत में खून से लथपथ मिली युवक की शव, कुशीनगर में सनसनी

कुशीनगर। जनपद के कसया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking