खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के मठियां नहर पुल के पास शुक्रवार की सायं खड्डा से सामान गिराकर पड़रौना की ओर जा रहे तेज रफ्तार मालवाहक पिकप ने विद्युत पोल में जोरदार ठोकर मार दिया जिससे पोल टूटकर जमीन पर आ गया।
सांय खड्डा से किसी दुकान पर सामान अनलोड कर जा रहे मालवाहक पिकप विद्युत पोल में जा टकराया जिससे पोल टूट गया। संयोगवश बिजली की सप्लाई नहीं थी अन्यथा कोई दुर्घटना हो सकती थी। पोल के टूट जाने से मठियां बुजुर्ग गांव के जयसिंह छपरा, धनगड़ा, बढई टोला सहित नवलछपरा गांव में लोगों को बिजली नहीं मिल पाएगी जिससे तमाम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
कुशीनगर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुशीनगर पुलिस को एक…
कुशीनगर। अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही तमकुहीराज पुलिस को एक और…
कुशीनगर। जनपद के कसया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई,…
रील बनाती लड़की के कैमरे में कैद हुआ बाइक चोर, वीडियो वायरल होने के…