रामकोला/कुशीनगर । श्री श्री 1008 परमहंस परमानंद जी महाराज के प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में सनातन विश्व दर्शन मंदिर, रामकोला धाम में चल रही रासलीला में भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया। इस अवसर पर श्री कृष्ण की राधा से मुलाकात,नंदगांव में यशोदा जी द्वारा राधा जी को सोलहो श्रृंगार कर गोद भराई करना आदि राधा-कृष्ण की लीलाओं का मंचन किया गया तथा राधा- श्रीकृष्ण की मनोरम झांकी निकाली गई।
रासलीला के माध्यम से श्रीकृष्ण और राधा का यमुना तीरे मिलना , युगल स्नान करना, वृंदावन में ही श्रीकृष्ण और गोपियां की आंख मिचौनी का खेल खेलना,मटकी फोड़़ना व माखन चोरी करना आदि लीलाओं की प्रस्तुति कर वृन्दावन से आये बाल मुकुन्द रासलीला संस्थान के कलाकारों ने उपस्थित दर्शकों का मनमोह लिया। रासलीला मंचन के दौरान आश्रम के व्यवस्थापक रंगनाथ बाबा,श्री राजेन्द्र ब्रह्मचारी जी,धनंजय जी आदि संत समाज व भक्तगण उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…