रामकोला/कुशीनगर । शारदीय नवरात्र की सप्तमी में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शनिवार को पंडालों में दुर्गा प्रतिमाओं के पट खुले। पंडालों में प्रतिमाओं के पट खुलते ही लोग जय माता दी के जयकारे लगाने लगे। गांव से लेकर शहर तक नवरात्रि और दशहरा को लेकर मेला सजने लगा है।
नवरात्रि के सप्तमी तिथि को रामकोला नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बने पंडालों में नवयुवकों द्वारा स्थापित कराये माँ दुर्गा की प्रतिमा की वैदिक मंत्रोच्चारण व पूजा अर्चना के बीच पट खुले और देवी भक्तों ने माता रानी का दर्शन कर देवी मईया की जयकारा लगाया। जयकारें से वातावरण गूंज उठा। कुसम्हां, रगड़गंज में स्थापित कई देवी प्रतिमा का गिरजेश सिंह तथा अनेक आगंतुकों ने अन्य पण्डालों में देवी प्रतिमा का पट हटाया, श्रद्धालुओं ने देवी का दर्शन किया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर लालबाबू मद्धेशिया, रिंकू जायसवाल , केवल शर्मा , संदीप मद्धेशिया , राज जायसवाल ( बिहारी ), विनीत सिंह , विवेक यादव, विपिन जायसवाल, किशन जायसवाल,रंजीत सिंह गोलू,चंदन मद्धेशिया, अनीश मद्धेशिया,कमलेश कुशवाहा सहित आदि उपस्तिथ रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…