News Addaa WhatsApp Group Join करें

भारतीय किसान यूनियन (अम्बवता) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

Farendra Pandey

Reported By:

Mar 20, 2023  |  5:26 PM

744 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भारतीय किसान यूनियन (अम्बवता) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न WhatsApp
Responsive image

Advertisement

कप्तानगंज/कुशीनगर। भारतीय किसान यूनियन (अम्बवता) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज दिनाँक 20 मार्च 23 को कॉन्सिटूशन क्लब नई दिल्ली में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह अम्बावता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

कार्यक्रम के उपरान्त अपने सम्बोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है अब किसान देश की राजनीति में भी अपना हिस्सेदारी तय करेगा। तथा यूनियन के जिलाध्यक्ष कुशीनगर रामचन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा कि डबल इंजन की सरकार देश और प्रदेश किसान विरोधी कार्य कर रही है तथा किसानों को धोखा दे रही है, किसान अपना बहुमूल्य वोट देकर नेताओं को सांसद व विधायक बनाते है जब किसान हित की बात आती है तो नेतागण किसानों की आवाज को दबाने का कार्य करते हैं। और उनके हित में कार्य नही करते हैं। आगे श्री सिंह ने बैठक में बताया कि, लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को चलवाने के लिये विगत छः वर्षों से लगातार हमारे नेतृत्व में किसानों द्वारा माँग करने के बाद भी प्रदेश की योगी सरकार व देश की मोदी सरकार किसान हित में लक्ष्मीगंज बन्द चीनी मिल को नहीं चलवाकर यह साबित कर दिया कि सिर्फ हम किसानों का वोट लेकर भाजपा की सरकार बनायेंगे लेकिन किसान हित में कार्य नही करेंगे। आगे सरकार को चेताया कि अभी भी वक्त है बन्द चीनी मिल को डबल इंजन की सरकार चलाने की दिन और तारीख तय करके कार्य प्रारम्भ करावें एवं कप्तानगंज चीनी मिल पर किसानों के बकाये गन्ने का भुगतान जो करोड़ो रूपये बकाया है उसे जल्द से जल्द किसानों के खाते में भेजवाये अन्यथा बहुत ही जल्दी प्रदेश सरकार को घेरने का कार्य भारतीय किसान यूनियन (अम्बवता) करेगी, जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking