News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: विश्व गौरैया दिवस पर गौरैया बचाओ का लिया गया संकल्प

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 20, 2023  |  5:24 PM

433 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: विश्व गौरैया दिवस पर गौरैया बचाओ का लिया गया संकल्प

Advertisement

  • गौरैया प्रकृति संतुलन में सहायक – डॉ0 हरिओम मिश्र

कसया/कुशीनगर। विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर सोमवार को नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा फाजिलनगर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय लवकुश पर “गौरैया बचाओ कार्यक्रम” का आयोजन करते हुये बच्चों सहित उपस्थित लोगों को गौरैया के महत्व से अवगत कराया गया एवं गौरैया बचाने का संकल्प लिया गया।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये नयी दिशा के सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने कहा कि हमारे घर आँगन में चहकने वाली गौरैया आज अपने आस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है। एक समय था जब ये हमारे परिवार में सदस्य की तरह रहती थी लेकिन आधुनिकता की दौड़ में हम प्रकृति से दूर होते गये और इन्हें आश्रयहीन कर दिया। परिणामस्वरूप गौरैया विलुप्त होने की कगार पर है और हमें इसके संरक्षण हेतु दिवस मनाना पड़ रहा। डॉ0 हरिओम ने कहा कि पेड़ पौधों को बचाकर, घरों के छत पर अनाज के दाने और पानी निश्चित स्थान पर प्रतिदिन रखकर हम गौरैया संरक्षण में सहयोगी बन सकते हैं। गौरैया अनेक हानिकारक कीड़ों और कृमियों का भक्षण कर प्रकृति संतुलन में सहायक है।

शिक्षक राणा प्रताप मिश्र ने कहा कि गौरैया की कम होती संख्या प्रकृति के विनाश का संकेत है। जंगल ख़त्म हो रहे हैं, नदियाँ सूख रही हैं तथा वैश्विक तापमान में निरंतर वृद्धि हो रही है। हम प्रकृति के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रहे हैं इसीलिए प्रकृति भी हमसे रुष्ठ हो रही है। गौरैया का संरक्षण वर्तमान समय की जरूरत है। गौरैया जिस घर में रहती है वहां वास्तु दोष नही उत्पन्न होता।इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका प्रियंका राय, अनूप राय, धर्मेंद्र कुमार, वेदव्यास पाण्डेय, अमित पाण्डेय, सोनू पाण्डेय, पिंटू प्रजापति, हरिकेश कुशवाहा, संदीप तिवारी इत्यादि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking