कसया/कुशीनगर । विधायक कुशीनगर पीएन पाठक के लिखित मांग पर प्रदेश शासन ने कुशीनगर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में पक्का नाली निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ सतासी लाख रुपए का बजट पास किया हैl
विदित हो कि विधायक श्री पाठक ने कुशीनगर नगर पालिका परिषद क्षेत्र के जलजमाव से निजात के लिए पक्की नाली निर्माण कार्य कराने के लिए शासन क़ो पत्र लिखकर अनुरोध किया था, जिसपर गम्भीरता से संज्ञान लेते हुए शासन ने विधायक के अनुरोध पर एक करोड़ सतासी लाख रुपए का बजट पास किया है l
विधायक ने कहा कि अब नगर पालिका परिषद क्षेत्र में जलनिकासी व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी तथा मेरा प्रयास है कि पूरे विधान सभा क्षेत्र में जलनिकासी व्यवस्था बरसात के पहले सुदृढ कर लिया जाए, ताकि जल निकासी की कोई समस्या न रहें l हर गली मुहल्ले में जल निकासी के लिए पक्की नाली निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा l
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…