News Addaa WhatsApp Group

अवैध नशे के सौदागरों पर इस साल फिर चला “धाकड़” धवल के कुशीनगर पुलिस का चाबुक; 23 करोड़ से भी अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ किये जब्त

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 2, 2024  |  12:35 PM

22 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अवैध नशे के सौदागरों पर इस साल फिर चला “धाकड़” धवल के कुशीनगर पुलिस का चाबुक; 23 करोड़ से भी अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ किये जब्त

कुशीनगर। जिले के युवाओं को नशे के आगोश में धकेलने वाले मादक पदार्थों के सौदागरों पर कुशीनगर पुलिस कप्तान धवल जायसवाल बीते साल 2023 में कहर बनकर टूटे है। पिछले कुछ वर्षों में अवैध नशे के सौदागरों पर “धाकड़” धवल की कुशीनगर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर कमर तोड़ के रख दी है।

आज की हॉट खबर- पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले...

कुशीनगर एसपी धवल जायसवाल की सीधी मॉनिटरिंग का ही असर है कि बीते 12 महीने यही 01 जनवरी 2023 से 25 दिसंबर 2023 तक जिले में पुलिस चौकसी के कारण लगभग 4700 किलोग्राम से अधिक अवैध मादक पदार्थ जब्त किया गया। बाजार में इसकी कीमत 231099413.4 रूपये से अधिक आंकी गई है। इन बरामदगी में सबसे ज्यादे जिस अवैध मादक पदार्थ की बरामदगी पुलिस ने किया वो 4675.539 किलोग्राम अबैध गांजा है जिसकी अनुमानित कीमत है 210368570 रूपये, बरामदगी में दूसरे स्थान पर चरस रहा जो पुलिस ने 34.13 किलोग्राम बरामद किया और इसकी कीमत 18781225 रूपये है इसके बाद तीसरे और चौथे स्थान पर क्रमसः 138.2 ग्राम स्मैक रहा जिसकी कीमत 1943368.4 रूपये अनुमानित है तथा 66.6 ग्राम अन्य नशीला पदार्थ रहे जिनकी कीमत 6250 रूपये के होने का अनुमान लगाया जा रहा है. इतना ही नहीं पुलिस ने इन नशा के 283 सौदागरों पर 205 अभियोगों भी पंजीकृत किये है.

अगर नशा के कारोबारियों पर हुई पुलिसिया कार्यवाही पर नजर दौड़ाए तो पुलिस ने इन तस्करो में से 52 अभियुक्तों पर NDPS ACT में गैंगस्टर एक्ट के तहत 16 मुक़दमे पंजीकृत किये, वही 6 पर NDPS ACT में HS की कार्यवाही हुई तथा 4 पर NDPS ACT में गुण्डा एक्ट में कार्यवाही हुई इसके अलावा NDPS ACT में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक तस्कर को पुलिस ने गोली भी दागी साथ ही पुलिस ने एक प्रकरण में NDPS ACT में 14(1) गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही करते हुए 15 लाख रूपये की सम्पति भी जप्त की.

साल 2023 में हुए पुलिसिया कार्यवाही का अगला किस्त कल!

संबंधित खबरें
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking