News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुही: आंदोलनकारी की तबीयत बिगड़ी, एसडीएम ने भेजा हास्पिटल

सुनील नीलम

Reported By:

Feb 4, 2025  |  7:19 PM

424 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुही: आंदोलनकारी की तबीयत बिगड़ी, एसडीएम ने भेजा हास्पिटल WhatsApp
Responsive image

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। विकास खंड तमकुही के भेलया शिव मंदिर परिसर में कथित भूमाफिया पर जबरिया भूमि कब्जा करने का आरोप लगाकर आमरण अनशन पर बैठे अनशनकारी की तबीयत अचानक चौथे दिन मंगलवार को बिगड़ने के बाद एसडीएम ने चिकित्सको के साथ सीएचसी तमकुही इलाज हेतु भेज दिया है।वही यह आश्वासन दिया कि विवादित भूमि की जब्ती की जाएगी।

आपके लिए और..- विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने...

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के चन्द्रौटा निवासी विष्णुपति तिवारी,दिनेश पति तिवारी,ईश्वर चंद,सर्वेश तिवारी,देवानन्द पांडेय ने आरोप लगाया कि भू-माफिया द्वारा चकबंदी अधिकारीयों से मिलकर उनके भूमिधरी की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। इसे लेकर चकबंदी अधिकारी और तहसील कर्मचारीयो से न्याय की गुहार लगाई। लेकिन कोई सुनवाई नही हुई।पीड़ित व्यक्तियों ने भेलया स्थित शिव मन्दिर परिसर में चार दिन से आमरण अनशन पर बैठे हुये है।मंगलवार को एक अनशनकारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई।सूचना पर उपजिलाधिकारी ऋषभ पुंडरी ने न्यू प्राथमिक चिकित्सालय के चिकित्सक व कर्मचारियों के साथ पहुँचे और अनशनकारी व्यक्ति विष्णुपति तिवारी को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद इलाज के लिये सीएचसी तमकुही भेज दिया।

जबकि अन्य अनशनकारियों को आश्वासन दिया कि जल्द विवादित भूमि को पुलिस के रिपोर्ट के बाद जब्ती की कार्यवाई कर दी जाएगी।इसी आश्वासन पर उन्हें अनशन तोड़वा दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking