Monday, 30 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष अभियान दिवस पर विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के दिए निर्देश• दहेज हत्या के मामले में दो वांछित गिरफ्तार• मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन मठिया बुजुर्ग में, युवाओं के नाम जोड़े गए• भुजौली बाजार में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर, 100 से अधिक नाम जोड़े गए• जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल
Advertisement

कप्तानगंज रेलवे जंक्शन की पुनर्विकास की धीमी प्रक्रिया

Farendra Pandey
Reported By: Farendra Pandey
Feb 4, 2025, 7:17 PM IST • अब तक 256 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कप्तानगंज/कुशीनगर। कप्तानगंज रेलवे जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन योजना अन्तर्गत स्टेशन के उच्च स्तरीय सुविधा व पुनर्विकास हेतु हो रहे निर्माण कार्य की धीमी प्रक्रिया व स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1, धूल व अपशिष्ट से भरा पड़ा है। वहीं यात्रियों को बैठने के लिए कोई सुविधा नहीं है। जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मालूम हो कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कप्तानगंज जंक्शन को भी पुनर्विकास व तकनीकी एवं आधुनिक सुविधाओं से विकसित किया जाना था, जिसके क्रम में प्लेट फार्म नम्बर 1,2,3,का सरफेस इम्प्रुवमेन्ट होना था व इसे फरवरी 2025 तक पूरा किया जाना है। परन्तु स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1,पर विगत कई माह से धूल व अपशिष्ट है वहीं यात्रियों के बैठने के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। जिससे यात्रियों के कपड़े धूल से पट जाते हैं तथा धुल बच्चों के लिए काफी हानिकारक है। वहीं खाने पीन वाले सामग्री में भी धूल का कण स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं। इस स्टेशन से दो रूटों के ट्रेनों का संचालन होने के कारण हजारों यात्रियों का प्रतिदिन आवागमन होता है।

Advertisement

फिर भी कार्यदायी संस्था द्वारा निमार्ण कार्य में शिथिलता बरती जा रही है। यात्रियों का कहना है कि प्लेट फार्म नम्बर 1 पर कई महीने से धूल व अपशिष्ट बिखरा पड़ा है जिससे यात्रियों व बच्चों के लिए काफी असुविधा हो रही है। यदि संबंधित अधिकारी कार्य को ससमय पूरा करा लें तो यात्रियों को राहत मिल जाती।

Farendra Pandey

तहसील प्रभारी कप्तानगंज, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #कप्तानगंज
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi